टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से एक वादा किया था. उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय टीम (Team India) अपना टाइटल डिफेंड करती है, तो वह खुशी में डांस करेंगे. सुनील गावस्कर को अक्सर भारत की बड़ी जीत पर सेलिब्रेशन करने के लिए जाना जाता है.
गावस्कर ने सूर्या से किया वादा निभाया, वर्ल्ड कप जीतने के बाद खूब झूमे लिटिल मास्टर
पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से एक वादा किया था. उन्होंने टीम इंडिया (Team India) के टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद अपना वादा पूरा किया.


8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद में खेला गया. इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद, सुनील गावस्कर ने अपना वादा पूरा किया. उन्हें पोस्ट मैच प्रजेंटेशन से पहले डांस करते हुए देखा गया. उनके इस डांस को ब्रॉडकास्टर ने खुद कैप्चर किया.
ये भी पढ़ें: ‘2027 वर्ल्ड कप भारत आज…’ शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभ जाएगी
इसके बाद, जब भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई, तो सुनील गावस्कर अपने आपको रोक नहीं पाए. उन्होंने टीम इंडिया के विक्ट्री सेलिबेशन को ज्वाइन किया. इस दौरान सुनील गावस्कर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ डांस किया.
टीम इंडिया के टी20 चैंपियन बनने के बाद, सुनील गावस्कर ने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की. इंडिया टुडे से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, सूर्यकुमार, रोहित शर्मा की तरह हैं. वह ड्रेसिंग रूम में एक लीडर हैं. बातचीत के दौरान लिटिल मास्टर ने कहा,
“वह बहुत ही कूल और शांत कप्तान हैं. वह काफी हद तक रोहित शर्मा जैसे हैं. सूर्या हमेशा मुस्कराते रहते हैं. उनका रवैया हमेशा पॉजिटिव रहता है. उन्होंने यूएसए के खिलाफ मैच में टीम इंडिया को बचाते हुए मुश्किल हालात में 84 रन बनाए. वह लीडर हैं और हर कोई उनसे प्रेरणा लेता है.”
भारत ने रचा इतिहासन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. भारत दुनिया की पहली टीम है, जिसने तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है. भारतीय टीम साल 2007, 2024 और 2026 में टी20 ट्रॉफी जीतने में सफल रही. इसके अलावा, भारत होम ग्राउंड पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है.
वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?











.webp?width=275)





.webp?width=120)



