पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अरका स्पोर्ट एंड मैनेजमेंट पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है. कभी धोनी के करीबी और बिजनेस पार्टनर रहे मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची कोर्ट में यह शिकायत दर्ज की गई है. शिकायत में 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का ज़िक्र है. आरोप है कि मिहिर दिवाकर ने दुनिया भर में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए साल 2017 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. लेकिन दिवाकर ने समझौते में बनाई गई शर्तों का पालन नहीं किया. समझौते के तहत आरका स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी की फीस और प्रॉफिट शेयर करना था. समझौते के बाद भी नियम और शर्तों का पालन नहीं किया गया. देखें वीडियो.
महेंद्र सिंह धोनी के साथ धोखाधड़ी! अपने दोस्त और बिज़नेस पार्टनर पर किया 15 करोड़ का धोखाधड़ी का केस
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर केस दर्ज किया है. धोनी के मुताबिक इस कंपनी के कारण उन्हें 15 करोड़ का नुकसान हुआ है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















