ईरान ने अमेरिका का F-15 फाइटर जेट मार गिराया, जिसका एक पायलट अब तक लापता है. अमेरिकी सेना उसकी खोज में ईरान में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन की कोशिश भी कर रही है. ये अलग बात है कि ईरान उसे इसमें भी कामयाब नहीं होने दे रहा. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल है. इसे @lovelynancie नाम की यूजर ने X पर शेयर किया है. यूजर का दावा है कि वह ईरान में लापता पायलट की मां है. अपनी पोस्ट में उसने लिखा,
'वो ट्रंप से ज्यादा हमारे साथ सेफ', लापता अमेरिकी पायलट की 'मां' से ईरान ने क्या कहा?
Pakistan में स्थित Iranian Embassy ने उस वायरल पोस्ट पर रिएक्ट किया, जिसमें US Pilots को अपने दुआओं में शामिल करने की अपील की गई थी.


कृपया अपनी दुआओं में ईरान में मार गिराए गए F-15 के दो पायलटों को याद रखें. मेरा एक बेटा फाइटर पायलट है और मुझे अभी तक उससे या उसकी यूनिट से कोई खबर नहीं मिली है. चिंता के मारे मेरा मन बहुत भारी है. कृपया, सभी पायलटों और उनके परिवारों के लिए दुआ करें.

ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और पाकिस्तान में ईरानी दूतावास तक पहुंच गई. दूतावास ने इस पर रिएक्शन भी दिया. उसने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा,
बेफिक्र रहें. आपका बेटा ईरान की कस्टडी से ज्यादा ट्रंप के साथ खतरे में हैं. दुआ करें कि वो अमेरिकी रेस्क्यू टीमों के बजाय ईरान की कैद में ही रहें. एक मुसलमान और सभ्य ईरानी होने के नाते हम जानते हैं कि हिरासत में लिए गए लोगों के साथ गरिमा और सम्मान से कैसे पेश आना है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले अमेरिकी ऑफिसर्स ने इस बात की पुष्टि की थी कि ईरान के ऊपर एक F-15E स्ट्राइक ईगल जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. विमान के एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया है, जबकि दूसरा अभी भी लापता है.

यह भी पढ़ें: T Rex डायनासोर के अवशेषों में 'घालामीली' करके लेदर बैग बना डाला, कीमत भयानक है!
वहीं, A-10 वॉर थॉग नाम का एक दूसरा फाइटर जेट भी फारसी खाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि, उसके पायलट को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया. एक्सप्रेस ने AP और दूसरी रिपोर्ट्स के हवाले से बताया कि पायलटों को रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर्स हवा में थे. लेकिन इन पर भी ईरान की ओर से हमला किया गया था. बावजूद इसके उन्होंने अपना रेस्क्यू का काम जारी रखा.
वीडियो: क्या व्हाइट हाउस के नीचे मिलिट्री बंकर बन रहा है?




















