The Lallantop

अभिषेक शर्मा बुरा फंसे! आउट होने के बाद दिखाया था गुस्सा, अब तगड़ा नुकसान हो गया

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बैटर अभिषेक (Abhishek Sharma) शर्मा पर मैच के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर फाइन लगाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, 2 अप्रैल को KKR के खिलाफ मैच में आउट होने के बाद अभिषेक ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था.

Advertisement
post-main-image
अभिषेक शर्मा पर IPL में पहली बार जुर्माना लगाया गया है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आईपीएल 2026 के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 46 रन बनाए और अपनी टीम को इस सीजन पहला जीत दिलाई।
  • अभिषेक शर्मा पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट 2.3 का उल्लंघन करने के कारण जुर्माना और डिमेरिट पॉइंट लगाए गए क्योंकि उन्होंने आउट होने पर अंपायर के फैसले के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया।
  • अभिषेक शर्मा ने मैच रेफरी की सजा स्वीकार की है और सनराइजर्स की टीम अब 5 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी।

IPL 2026  में 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)  के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में सनराइजर्स के बैटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने विस्फोटक बैटिंग करते हुए 21 गेंदों पर 46 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़े. उनकी आतिशी पारी के चलते हैदराबाद की टीम इस सीजन पहली जीत दर्ज करने में सफल रही.

Advertisement

लेकिन, सनराइजर्स की इस धमाकेदार जीत का मजा उस वक्त किरकिरा हो गया, जब टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर BCCI की तरफ से जुर्माना ठोका गया. इसके अलावा, उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया.

अभिषेक पर फाइन की वजह?

BCCI की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, अभिषेक ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट 2.3 का उल्लंघन किया, जो मैच में आपत्तिजनक या अश्लील भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि अभिषेक पर जुर्माने की वजह उनका अंपायर के फैसले से संतुष्ट नहीं होना है. इसके अलावा, आउट होने के बाद उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. BCCI  के मुताबिक,

Advertisement

सनराइजर्स के ऑलराउंडर अभिषेक पर केकेआर के खिलाफ मैच में आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए मैच फीस का 25 परसेंट फाइन लगाया गया है. इसके अलावा, उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया. अभिषेक ने मैच रेफरी की सजा को मान लिया है.

आउट होने पर हुआ विवाद

केकेआर के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा 9वें ओवर में आउट हुए थे. उन्होंने केकेआर के पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर हवाई शॉट खेला. गेंद बाउंड्री की तरफ जाने की बजाय हवा में टंग गई. उनका कैच वरुण चक्रवर्ती ने पकड़ा. वरुण ने यह कैच सफाई से लिया या नहीं. फील्ड अंपायर ने इसके लिए थर्ड अंपायर से मदद मांगी. तीसरे अंपायर ने अभिषेक को आउट दिया. लेकिन, अभिषेक अंपायर के इस फैसले से खुश नहीं थे.

ये भी पढ़ें: रहाणे ने इंटेंट पर सवाल उठाने वालों को गंदा सुना दिया, वरुण को लेकर भी बड़ी बात बता दी

Advertisement
फॉर्म में दिखे अभिषेक

अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 में खराब शुरुआत की थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मैच में वह सिर्फ 7 रन बना पाए थे. लेकिन, केकेआर के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने जोरदार बैटिंग की. उनकी 48 रनों की पारी के चलते सनराइजर्स की टीम 226 रन बनाने में सफल रही. इस मुकाबले में हैदराबाद ने 65 रनों से जीत दर्ज की. अब सनराइजर्स की टीम अपना तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 5 अप्रैल को खेला जाएगा. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement