The Lallantop

'48 घंटे और.. फिर कहर बरसेगा', खिसियाए डॉनल्ड ट्रंप की ईरान को नई धमकी

डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी थी कि अगर वो होर्मुज का रास्ता नहीं खोलता है तो उसके पावर प्लांट को तबाह कर दिया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
प्रेसिडेंट ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दिया है (PHOTO-X)

ईरान के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की नई धमकी आई है. शनिवार, 4 अप्रैल को उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने उनकी बताई डेडलाइन में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोला तो उन पर कहर टूटेगा. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘याद है जब मैंने ईरान को समझौता करने या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए 10 दिन दिए थे? समय निकलता जा रहा है. 48 घंटे बाद उन पर नरक टूट पड़ेगा.’

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इससे पहले ट्रंप ने ईरान को धमकी दी थी कि अगर वो होर्मुज का रास्ता नहीं खोलता है तो उसके पावर प्लांट को तबाह कर दिया जाएगा. फिर अपनी ही बात से पलटते हुए उन्होंने कहा कि ईरान से जंग खत्म करने को लेकर बात चल रही है. बातचीत अच्छी दिशा में जा रही है इसलिए वह पावर प्लांट पर अटैक को 10 दिन के लिए टाल रहे हैं. ट्रंप की ये डेडलाइन 6 अप्रैल को खत्म हो रही है. 28 फरवरी से छिड़ी जंग में ईरान अभी भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. 

ये सब 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था, जब इजरायल के साथ मिलकर अमेरिका ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' शुरू किया था. इस सैन्य संघर्ष में उसने कई लक्ष्य निर्धारित किए थे. जैसे- 

Advertisement

– ईरान की मिसाइल क्षमताओं को खत्म करना. 
– उसकी नौसेना को तबाह करना. 
– परमाणु हथियार हासिल करने के किसी भी रास्ते को रोकना.

trump truth social
प्रेसिडेंट ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ईरान को धमकी दी है (PHOTO-Truth Social)

जंग के एक महीने से अधिक समय तक चलने के बाद भी अमेरिका के टारगेट्स पूरे होते नहीं दिख रहे. ईरान की नेवी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक करके रखा है. इसी बीच ईरान ने अमेरिका का एक एफ-15 विमान भी मार गिराया, जिसका एक पायलट लापता है. उसे खोजने आए अमेरिकी वायुसेना के हेलिकॉप्टरों को भी ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार भगाया.

एक महीने की जंग में ये बात मजबूत होती जा रही है कि हवाई हमले से ईरान को जीतना आसान नहीं है. इसके लिए अमेरिका को जमीन पर सैनिक उतारने होंगे लेकिन ट्रंप जमीन पर सैनिक तैनात करने से हिचकिचाते रहे हैं. हालांकि वेस्ट एशिया में पहले ही 50 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात किए जा चुके हैं.

Advertisement

वीडियो: क्या व्हाइट हाउस के नीचे मिलिट्री बंकर बन रहा है?

Advertisement