अभिनंदन, बालाकोट, पुलवामा और सर्जिकल स्ट्राइक 2 कैश कराने के लिए टाइटल हथियाने में लगा बॉलीवुड
कोई मरे चाहे जिए, सुथरा घोल बतासा पिए
Advertisement
विक्की कौशल की फिल्म उड़ी- द सर्जिकल स्ट्राइक झामफाड़ चली. 45 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ने साढ़े तीन सौ करोड़ कमाए. अब भी चल रही है. विक्की कौशल की ब्रांड वैल्यू बढ़ गई. फिल्मकारों ने एक बार फिर पब्लिक की नब्ज पकड़ ली. पता चला कि अब देशभक्ति फिल्में सिर्फ 26 जनवरी-15 अगस्त के लिए नहीं बनतीं. लोग तिरंगा, क्रांति, बॉर्डर से आगे बढ़ना चाहते हैं. और इधर महीने भर में जो रोज माहौल बदला, इसने फिल्म इंडस्ट्री के लिए फसल लहलहा दी. अगली फिल्मों के प्लॉट मिल गए. बस नाम फाइनल करना है. ये कहानी उन्हीं नामों पर है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















