ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में आसान जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब दूसरे टेस्ट की तैयारी में जुटी हुई है. चार मैच की सीरीज़ का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 17 फरवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है. और इससे पहले ही पिच को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है. ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने क्यूरेटर्स पर बड़ा आरोप लगाया है. ‘द एज’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि इस मैदान में कुछ ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों को फोटो खींचने से बैन कर दिया गया है. रिपोर्ट में दावा किया गया कि पहले ग्राउंड स्टाफ ने ऑस्ट्रेलियन पत्रकारों को पिच से कम से कम 30 मीटर दूर रहने को कहा. और बाद में उन्हें बाउंड्री से बाहर जाने के लिए कहा गया. जहां उन्हें बताया गया कि वो कोई भी फोटो नहीं ले सकते हैं. देखिए वीडियो.
IndvsAus 2nd टेस्ट मैच से पहले अपने प्लेयर्स को फिर डराने लगी है ऑस्ट्रेलियन मीडिया!
चार मैच की सीरीज़ का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 17 फरवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















