The Lallantop
Logo

राहुल द्रविड़ के कोविड संक्रमित होने पर वीवी एस लक्ष्मण को हो सकते हैं टीम इंडिया के कोच

UAE नहीं जाएंगे कोच राहुल द्रविड़!

Advertisement

एशिया कप (Asia cup 2022) शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं. टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. जिस कारण उनके एशिया कप के लिए टीम के साथ जाने पर संशय पैदा हो गया है. टीम इंडिया मंगलवार, 23 अगस्त को ही UAE के लिए रवाना होने वाली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक एशिया कप से पहले हुए टेस्ट में द्रविड़ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वो 23 अगस्त को बैंगलोर से ही दुबई के लिए उड़ान भरने वाले थे, लेकिन कोरोना के कारण अब वो टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खत्म हुई सीरीज़ के बाद से द्रविड़ ने ब्रेक लिया हुआ था. हाल में खत्म हुए जिम्बाब्वे दौरे पर VVS लक्ष्मण ने टीम इंडिया के कोच की भूमिका निभाई थी. और एशिया कप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले द्रविड़ के कोरोना पॉजिटिव हो जाने से टीम इंडिया की परेशानी बढ़ गई है. देखिए वीडियो. 

Advertisement
Advertisement