आरज़ू गोवित्रीकर ने अपने पति पर लगाया शराब पीकर पीटने का इल्जाम
पति ने आरज़ू की जानकारी के बिना बेटे आशमान की कस्टडी हथिया ली है.
Advertisement
एक्ट्रेस आरज़ू गोवित्रीकर ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है. वो मुंबई के वर्ली थाने में दो दफे इस बात की कंप्लेंट दर्ज करवा चुकी हैं. आरज़ू मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड रह चुकीं सुपरमॉडल-एक्ट्रेस अदिति गोवित्रीकर की बहन हैं. इंजीनियरिंग करने के बाद वो फिल्मों में आ गईं. उन्होंने ‘बागबान’ और ‘मेरे बाप पहले आप’ समेत कई साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वो ‘एक लड़की अंजानी सी’, ‘नागिन’ और ‘किट्टू सब जानती है’ जैसे टीवी के भी कई मशहूर शोज़ में काम कर चुकी हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















