The Lallantop

भारतीय पहलवानों ने U20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप्स में धूम मचाई, जीते 16 मेडल्स

अंतिम पंघाल और महेन्द्र गायकवाड ने इतिहास रच दिया.

Advertisement
post-main-image
मेडल्स जीतने के बाद भारतीय पहलवान (Courtesy: WFI)

इंडिया ने U20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है. बुलगेरिया के सोफिया में चल रही इस चैंपियनशिप में भारत ने कुल 16 मेडल्स जीते है. भारत के इतिहास में U20 वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में एक साल में 16 मेडल्स पहले कभी नहीं जीते गए थे. ये दर्शाता है कि भविष्य में भी कुश्ती में भारत का दबदबा बना रहेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रविवार 21 अगस्त को इस चैंपियनशिप का आखिरी दिन था. ग्रेको रोमन कैटेगरी में कुश्ती करते हुए सुमित और रोहित दहिया ने भारत के लिए ब्रॉन्ज़ मेडल जीता. रोहित ने इसी साल एशियन जूनियर चैंपियनशिप में सिल्वर और ब्रान्ज़ मेडल जीता था. रोहित ने ब्रॉन्ज़ मेडल मैच में यूक्रेन के रुसलान अबदिएव को 8-7 से हराया. अबदिएव को मैच के दौरान रेफरी ने तीन बार कॉशन भी दिया. बाउट करीबी रहा लेकिन रोहित ने आखिर में मेडल अपने नाम कर ही लिया. वहीं दूसरी ओर सुमित ने तुर्की के मर्ट इल्बर्स को हराकर मेडल जीता.

Advertisement

सुमित वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीत चुके हैं. 60 kg कैटेगरी में कुश्ती करने वाले सुमित ने 6-3 से अपना बाउट जीता.

इंडिया ने U20 वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में एक गोल्ड, चार सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज़ मेडल जीते. इस चैंपियनशिप में इकलौता गोल्ड मेडल अंतिम पंघाल ने जीता. अंतिम पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने U20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है. महिला फ्रीस्टाइल टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर आया. भारत के नाम कुल 160 पॉइंट्स थे. महिला फ्रीस्टाइल में जापान 230 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर रहा.

Advertisement

मेंस फ्रीस्टाइल में महेन्द्र गायकवाड ने शानदार प्रदर्शन किया. महेन्द्र पहले ऐसे भारतीय पहलवान बने जिन्होंने 125 kg कैटेगरी के फाइनल में अपनी जगह बनाई. हालांकि फाइनल में महेन्द्र को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. मेंस फ्रीस्टाइल में छह भारतीयों ने मेडल जीते. इसके साथ ही भारतीय टीम फ्रीस्टाइल टीम रैंकिंग में 112 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रही. ईरान (159 पॉइंट्स) और यूएस (132 पॉइंट्स) टॉप-दो पोजीशन पर रहे. 

आइये जानते हैं वर्ल्ड U20 चैम्पियनशिप 2022 के हमारे विजेताओं की लिस्ट:

विमेंस फ्रीस्टाइल

अंतिम पंघाल - 53 kg - गोल्ड

सोनम मलिक - 62 kg - सिल्वर

प्रियंका - 65 kg - सिल्वर

प्रिया मलिक - 76 kg - सिल्वर

प्रियांशी प्रजापत- 50 kg - ब्रॉन्ज़

सीतो - 57 kg - ब्रॉन्ज़

रितिका - 72 kg - ब्रॉन्ज़

मेंस फ्रीस्टाइल

महेंद्र गायकवाड - 125 kg - सिल्वर

अभिषेक ढाका - 57 kg - ब्रॉन्ज़

मोहित कुमार - 61 kg - ब्रॉन्ज़

सुजीत कलकल- 65 kg - ब्रॉन्ज़

मुलायम यादव - 70 kg - ब्रॉन्ज़

सागर जगलान - 74 kg - ब्रॉन्ज़

नीरज भारद्वाज - 97 kg - ब्रॉन्ज़

मेंस ग्रेको रोमन

सुमित - 60 kg - ब्रॉन्ज़

रोहित दहिया - 82 kg - ब्रॉन्ज़

भारत के ये वो तमाम पहलवान रहे जिन्होंने इस चैंपियनशिप में जाकर भारत की मेडल की उम्मीदों को पूरा किया.

दीपक हूडा हैं इंडिया के 'लकी चार्म', वो किया जो इतिहास में पहले हुआ ही नहीं था!

Advertisement