The Lallantop

कश्मीर में दर्जनों केबल कार चलते वक्त खराब, हवा में फंसे कई यात्री, बचाव अभियान जारी

Gulmarg Gondola rescue operation: जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग रिजॉर्ट में 25 मई को बड़ी केबल कार में तकनीकी खराबी आने की वजह से कई टूरिस्ट हवा में लटके रहे. घटना के बाद गुलमर्ग केबल कार सेवा के दोनों चरणों का संचालन रोक दिया गया है. गुलमर्ग केबल कार सेवा को आम तौर पर 'गोंडोला' के नाम से जाना जाता है.

Advertisement
post-main-image
हवा में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है. (फोटो-इंडिया टुडे)

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग गोंडोला केबल कार सर्विस में तकनीकी खराबी आने के कारण कई पर्यटक हवा में फंस गए. इसके बाद सेना, पुलिस और नागरिक प्रशासन ने बचाव अभियान चलाकर यात्रियों को किसी तरह नीचे उतारा. अब तक कई यात्री नीचे उतारे जा चुके हैं. शुरुआती जांच में गोंडोला के खराब होने की वजह, ओवरलोडिंग बताई गई. अधिकारियों की टीम ने तकनीकी खराबी की असल वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गुलमर्ग केबल कार सेवा को आम तौर पर 'गोंडोला' के नाम से जाना जाता है. 25 मई को हुई घटना के बाद गोंडोला के दोनों चरणों का संचालन रोक दिया गया है. इंडिया टुडे से जुड़े अशरफ वानी की रिपोर्ट के मुताबिक, जमीन से ऊपर हवा में फंसे कई टूरिस्ट को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के जवानों ने नीचे उतारा. बचाव अभियान में स्पेशल फोर्सेज की विशेष काउंटर इंसर्जेंसी की टीमें भी HAWAS और जम्मू-कश्मीर पुलिस (JKP) के साथ शामिल हुईं.

जम्मू-कश्मीर में हवा में लटकी केबल कार

इंडियन आर्मी ने एक्स पर जानकारी दी कि कुल 65 केबिन खराबी के चलते हवा में फंसे हुए थे. अब तक 16 केबिनों से 80 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. बाकी केबिनों के लिए बचाव अभियान जारी है. रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े कई वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं. इनमें लोग सीढ़ी से नीचे उतरते हुए दिख रहे हैं.  

Advertisement

मामले पर कश्मीर जोन पुलिस ने कहा, 

“गुलमर्ग गोंडोला में बचाव अभियान जारी है. यहां एक अस्थायी रुकावट के कारण कई पर्यटक फंस गए थे. पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए J&K पुलिस, SDRF और अन्य आपातकालीन सेवाओं की टीमों को तैनात किया गया है. अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू हैं.”

पुलिस ने अपील की कि लोग शांत रहें और बिना पुष्टि वाली जानकारी साझा करने से बचें. 

Advertisement
gulmarg_cable_car_snag
 टूरिस्ट को नीचे उतारते हुए वीडियो. (फोटो-कश्मीर जोन पुलिस)

वहीं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर लिखा,

“गुलमर्ग गोंडोला में केबल कार सेवा को तकनीकी खराबी के कारण अस्थायी रूप से रोके जाने के बाद सरकार वहां की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है. सभी केबिन सुरक्षित हैं और फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है, जिसमें प्रशिक्षित टीमें मौके पर मौजूद हैं. स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और घबराने की कोई बात नहीं है.”

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी कहा कि वह गुलमर्ग में तकनीकी खराबी के बाद चल रहे बचाव अभियान पर नजर रख रहे हैं. और लिस, सेना, SDRF, DC और SSP की एक संयुक्त बचाव टीम सभी पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चला रही है.

गुलमर्ग गोंडोला को दुनिया की सबसे ऊंची केबल कार परियोजनाओं में से एक माना जाता है. कश्मीर आने वाले पर्यटकों के लिए ये एक प्रमुख आकर्षण है.  

वीडियो: ट्विशा शर्मा हत्याकांड की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने गिरिबाला सिंह पर क्या कहा?

Advertisement