The Lallantop

बाबर आजम ने विराट कोहली से जर्सी मांगी, वसीम अकरम ने भरपेट सुना दिया

IND vs PAK मैच के बाद Babar azam का Virat Kohli से जर्सी लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ.

Advertisement
post-main-image
बाबर आजम पर भड़के वसीम अकरम (Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World cup) में 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मुकाबला हुआ. और मैच का नतीजा वही आया, जो कई दशकों से चलता आ रहा है. इंडियन टीम ने एक बार फिर बड़े आराम से पाकिस्तानी टीम को हरा दिया. इस टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार आठवीं बार. मैच के बाद बाबर आज़म और विराट कोहली (Virat Kohli) का एक वीडियो वायरल हुआ. जो क्रिकेट फैन्स को तो पसंद आया, लेकिन पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम (Wasim akram) को नागवार गुजर गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब वीडियो में ऐसा क्या था? पहले वो जान लीजिए. दरअसल मैच खत्म होने के बाद बाबर आजम और विराट कोहली ने मैदान पर एक दूसरे से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई. और फिर विराट कोहली ने अपनी साइन की हुई दो इंडियन जर्सी बाबर आज़म को गिफ्ट की. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसे देख वसीम अकरम भड़क गए और उन्होंने बाबर आजम को जमकर सुना डाला.

ये भी पढ़ें: ''ऐसा लग रहा जैसे कोई बाइलेट्रल...''- पाकिस्तानी टीम के अधिकारी ने BCCI और ICC पर लगाया बड़ा इल्जाम

Advertisement

एक पाकिस्तानी टीवी शो के दौरान वसीम अकरम ने कहा,

''आज के दिन बाबर आजम को ऐसा नहीं करना चाहिए था. जब मैंने वो तस्वीर देखी तो मैंने यही कि आज ऐसा करने का दिन नहीं था. यदि आप ये करना चाहते थे और अगर आपके चाचा के लड़के ने कोहली की जर्सी मांगी थी तो आप मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में जाकर उनसे ले लेते.''

दरअसल इंडिया-पाकिस्तान के बीच जब भी मैच होता है, तब विराट कोहली और बाबर आजम काफी गर्मजोशी से मिलते हैं. दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे की तारीफ करते हुए भी दिखाई देते हैं.  

Advertisement
मैच में क्या हुआ?

भारत ने मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया. रोहित का ये फैसला सही साबित किया भारत के बॉलर्स ने.  73 रन के स्कोर तक पाकिस्तान के दोनों ओपनर अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक पवेलियन लौट गए. यहां से कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच 82 रन की अच्छी पार्टनरशिप हुई. लगा पाकिस्तान का स्कोर 300 के पार जाएगा. लेकिन 155 के स्कोर पर बाबर के आउट होते ही विकेट्स का पतझड़ शुरू हो गया. पूरी पाकिस्तानी टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर ऑलआउट हो गई.जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और रवीन्द्र जडेजा ने दो-दो बांट लिए.

जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही. ओपनर शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हो गए. विराट कोहली भी 16 रन ही बना सके. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा पिछले मैच वाले टच में ही नजर आए. उन्होंने 63 गेंद पर 86 रन की धुआंधार पारी खेली. रोहित ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए. उनके आउट होने के अय्यर और केएल राहुल ने टीम को जीत तक पहुंचाया. और भारत ने लगभग 20 ओवर बाकी रहते ही मैच को 7 विकेट से जीत लिया.

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ये इंडिया की लगातारी तीसरी जीत है. जबकि पाकिस्तानी टीम को टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा. प्वॉइंट्स टेबल में  भारतीय टीम टॉप पर काबिज हो गई है.जबकि न्यूजीलैंड प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे और साउथ अफ्रीकी टीम प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है.

वीडियो: रोहित शर्मा शतक बना एक कमाल का रिकॉर्ड बना गए!

Advertisement