पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 (World cup 2023) में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है. 10 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले को पाकिस्तानी टीम ने 10 गेंद रहते जीत लिया. पाकिस्तानी टीम की जीत के हीरो रहे मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan). जिन्होंने 131 रन की नाबाद पारी खेली. वो भी चोटिल होने के बावजूद. हालांकि मैच के बाद उनसे जब चोट को लेकर सवाल किया तो उन्होंने अपने जवाब से सबको हैरान कर दिया.
दरअसल मैच में पाकिस्तान की पारी का 37वां चल रहा था. ये ओवर धनंजय डी सिल्वा डाल रहे थे. ओवर की तीसरी गेंद पर रिजवान (Mohammad Rizwan) ने स्टेप आउट कर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ा. हालांकि इस सिक्स को लगाने के बाद रिजवान जमीन पर बैठ गए. वो मैदान पर काफी परेशानी में दिखाई दे रहे थे. ऐसा लग रहा था कि उनकी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव हो गया है. काफी दर्द में दिख रहे रिजवान ने जब अपना हेलमेट उतारा तो उनके चेहरे पर दर्द साफ देखा जा सकता था. बावजूद इसके रिजवान ने अपनी बैटिंग जारी रखी और 97 गेंद में अपना शतक पूरा किया. इतना ही नहीं उन्होंने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई. हालांकि रन लेने के दौरान रिजवान लंगड़ाते हुए नजर आए.
PAK vs SL: चोट के साथ खेले रिजवान, मैच जितवाया, पर मैच के बाद जो कहा वो सुन सब चौंके!
World cup 2023 में चोटिल Mohammad Rizwan ने श्रीलंका के खिलाफ धुआंधार पारी खेली मगर...
.webp?width=360)

ये भी पढ़ें: 'इसीलिए हम ICC ट्रॉफी नहीं...' - मैच जिताया, फिर भी केएल राहुल पर चढ़ गए गौतम गंभीर!
ऐसे में मैच के बाद रिजवान से इस दर्द को लेकर जब साइमन डूल ने सवाल किया तो उन्होंने हंसते हुए कहा,
‘कभी-कभी सच में क्रैम्प होता है, तो कभी-कभी ये एक्टिंग भी होती है.’
रिजवान के इस जवाब को सुन हर कोई चौंक गया. सबको लगा रिजवान सच में दिक्कत में थे या फिर… मैच की बात करें तो श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 344 रन बनाए. श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस ने 77 गेंद पर 122 जबकि समरविक्रमा ने 89 गेंद पर 108 रन की पारी खेली. वहीं पथुम निसंका ने भी 51 रन बनाए. स्कोर को देखकर लगा कि पाकिस्तान के लिए इसको चेज करना आसान नहीं होने वाला है.
और शुरुआत भी कुछ इसी तरह से हुई. 37 रन तक बाबर आजम और इमाम उल हक पवेलियन लौट गए. लेकिन यहां से रिजवान ने अब्दुल्ला शफीक के साथ मिलकर 176 रन की पार्टनरशिप की. शफीक 103 गेंद पर 113 रन की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए. लेकिन रिजवान एक तरफ डटे रहे. उन्होंने पहले सऊद शकील और फिर इफ्तिखार अहमद के साथ महत्वपूर्ण पार्टनरशिप कर टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी. रिजवान 121 गेंद पर 131 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. वर्ल्ड कप में किसी टीम का ये सबसे बड़ा रन चेज है. वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन का पीछा करने का पिछला रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम था. जिसने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ 329 रनों का सफल चेज किया था.
वीडियो: वर्ल्ड कप सॉन्ग पर फ़ैन्स के रिएक्शन देखे?



















