The Lallantop

कोहली फ़ैन की ऐसी बैटिंग, पहले ही मैच से 'तय' हो गया 2023 का वर्ल्ड चैंपियन!

कॉन्वे-रचिन जिताएंगे न्यूज़ीलैंड को वर्ल्ड कप?

Advertisement
post-main-image
कॉन्वे और रविंद्र ने तोड़ डाले कई रिकॉर्ड (PTI)

न्यूज़ीलैंड ने World Cup 2023 की जोरदार शुरुआत कर दी है. 2019 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में इंग्लैंड से हारी इस टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप का पहला मैच नौ विकेट से जीता. इंग्लैंड के खिलाफ़ हुए इस मैच में न्यूज़ीलैंड के लिए डेवन कॉन्वे और रचिन रविंद्र ने बेहतरीन शतक जड़े.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और ऐसा होते ही लोगों ने एक कमाल का आंकड़ा शेयर करना शुरू कर दिया. इस आंकड़े की मानें तो बीते चार वर्ल्ड कप से, टूर्नामेंट में पहली सेंचुरी मारने वाले बंदे की टीम ही चैंपियन बन रही है. यानी सोशल मीडिया ने पहले ही मैच में चैंपियन खोज लिया.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने 2007 में वर्ल्ड कप जीता था. इस साल पहली सेंचुरी रिकी पॉन्टिंग के बल्ले से आई थी. जबकि 2011 में चैंपियन बने भारत की ओर से टूर्नामेंट का पहला शतक लगा था. यह शतक विरेंदर सहवाग के बल्ले से निकला.

Advertisement
# Rachin-Conway का धमाका

ऑस्ट्रेलिया 2015 में फिर चैंपियन बना. इस बार टूर्नामेंट की पहली सेंचुरी आई ऐरन फ़िंच के बल्ले से. जबकि बीते एडिशन के चैंपियन इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने टूर्नामेंट की पहली सेंचुरी मारी थी. बात इस वर्ल्ड कप के पहले मैच की करें, तो न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया.

कीवी बोलर्स ने अपने कप्तान के इस फ़ैसले को सही भी साबित किया. इंग्लैंड की मजबूत टीम अहमदाबाद की पाटा विकेट पर 282 रन ही बना पाई. टीम के लिए जो रूट ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए. जबकि जॉस बटलर ने 43 रन की पारी खेली. जॉनी बेयरस्टो ने 33 रन बनाए. इंग्लैंड के हर बल्लेबाज ने ठीकठाक गेंदें खेलने के बाद विकेट गंवाया. टीम के हर बल्लेबाज ने कम से कम 11 रन बनाए. और इसके साथ ही उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड भी बना दिया. वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार, किसी टीम के पूरे ग्यारह बल्लेबाजों ने डबल डिज़िट में स्कोर किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऐसा खेल, बदला साढ़े चार हजार मैच का इतिहास!

हालांकि इस स्कोर के बावजूद इंग्लिश फ़ैन्स को अपनी टीम से उम्मीद थी. उन्हें लगा था कि डिफ़ेंडिंग चैंपियंस न्यूज़ीलैंड को टक्कर तो देंगे ही. लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. रचिन रविंद्र और डेवन कॉन्वे ने इंग्लिश बोलर्स को कोई मौका ही नहीं दिया. न्यूज़ीलैंड का पहला विकेट दस के टोटल पर ही गिर गया. विल यंग बिना खाता खोले आउट हुए. लेकिन उनका विकेट ही इंग्लैंड की इकलौती सफ़लता रह गई.

रविंद्र और कॉन्वे ने अपने वर्ल्ड कप डेब्यू पर सेंचुरी मार न्यूज़ीलैंड को नौ विकेट से जीत दिला दी. इसके साथ ही उन्होंने तमाम रिकॉर्ड्स भी बना डाले. उनकी 273 रन की पार्टनरशिप अब भारत में किसी भी मेहमान जोड़ी की सबसे बड़ी वनडे साझेदारी है.

कॉन्वे अब सफल वर्ल्ड कप चेज़ में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले प्लेयर भी बन गए. साथ ही ये दोनों प्लेयर अब वर्ल्ड कप डेब्यू में सेंचुरी जड़ने वाली पहली जोड़ी भी बन गए. विराट कोहली के फ़ैन रचिन ने इससे पहले वॉर्म-अप मैच में भी बेहतरीन बैटिंग की थी. टूर्नामेंट का अगला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच शुक्रवार, 6 अक्टूबर को खेला जाएगा.

वीडियो: बढ़ते वजन से परेशान नीरज चोपड़ा ने कैसे जैवलिन थ्रो को बना लिया अपना गेम?

Advertisement