The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • World Cup 2023 ENGvsNZ England became first team with all batters scoring in double digits during any odi innings

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऐसा खेल, बदला साढ़े चार हजार मैच का इतिहास!

इंग्लैंड के नाम हुआ अनोखा रिकॉर्ड.

Advertisement
pic
5 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 07:21 PM IST)
ENGvsNZ, World Cup
न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ़ बेहतरीन बोलिंग की (पीटीआई)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वनडे वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच मैच से इसकी शुरुआत हुई. न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग चुनी और उनका ये फैसला ठीक भी साबित हुआ. कीवी बोलर्स ने इंग्लैंड की मजबूत बैटिंग लाइनअप को पचास ओवर्स में 282 रन ही बनाने दिए. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सबसे ज्यादा, 77 रन की पारी खेली. जबकि कप्तान जॉस बटलर ने 43 रन बनाए.

इस मैच में इंग्लैंड के लगभग सारे बल्लेबाजों ने क्रीज़ पर ठीकठाक वक्त बिताने के बाद अपने विकेट गंवाए. और इसीलिए इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बन गया, जो वनडे के इतिहास में आज से पहले कभी नहीं बना था. जी हां, ये वनडे इतिहास का 4658 वां मैच है. और इससे पहले कभी भी ऐसा यूनीक़ रिकॉर्ड नहीं बना.

ये पहली बार था जब किसी वनडे पारी में किसी टीम के ग्यारह बल्लेबाजों ने डबल डिज़िट में स्कोर किया हो. इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 33, दाविद मलान ने 14, हैरी ब्रूक ने 25, मोईन अली ने 11, लियम लिविंगस्टन ने 20, सैम करन ने 14, क्रिस वोक्स ने 11 रन बनाए. जबकि आदिल रशीद 15 और मार्क वुड 11 रन बनाकर नाबाद लौटे.

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप का पहला मैच, नरेंद्र मोदी स्टेडियम का हाल देख हैरान हुई दुनिया!

इससे पहले, जब मैच शुरू हुआ तो खाली स्टैंड्स देख लोग काफ़ी चिंतित थे. एक लाख से ज्यादा की क्षमता वाले स्टेडियम में मैच शुरू होते वक्त तीन-चार हजार लोग ही इकट्ठा थे. ऐसे हाल से लोग बहुत निराश हुए. बता दें कि यह क्रिकेट का सबसे बड़ा स्टेडियम है. जबकि ओवरऑल, यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है. इससे बड़ा स्टेडियम सिर्फ़ नॉर्थ-कोरिया में है.

प्योंगयांग में स्थित इस स्टेडियम में डेढ़ लाख लोग बैठ सकते हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम का उद्घाटन साल 2020 में हुआ था. फरवरी 2021 में यहां पहला टेस्ट मैच खेला गया. यह मैच भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ था. इसी स्टेडियम में 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच भी खेला जाएगा. जबकि 19 नवंबर को टूर्नामेंट का फ़ाइनल भी यहीं होगा.

वीडियो: वर्ल्ड कप सॉन्ग पर फ़ैन्स के रिएक्शन देखे?

Advertisement

Advertisement

()