The Lallantop

'पहले 1594 फीस भरो, फिर 23000 सैलरी मिलेगी', टेकी को मिला ऑफर देख यूजर्स का पारा चढ़ा!

Job scam in India: जयपुर की एक Software Engineer को Internship offer आया जिसमें उन्हें 23,000 रुपये सैलरी देने की बात कही गई. लेकिन अगली लाइन पर आते ही कुछ ऐसा लिखा, जिसे देखकर यूजर्स का पारा चढ़ गया.

Advertisement
post-main-image
एक यूजर ने बताया कि उन्हें इंटर्नशिप देने के बदले फीस भरने को कहा गया. (सांकेतिक फोटो-AI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सोशल मीडिया पर एक वायरल इंटर्नशिप ऑफर लेटर में 23,000 रुपये मासिक वेतन का दावा था, लेकिन इसमें 1,594 रुपये की फीस ऑनलाइन जमा करने को कहा गया, जिसे स्कैम बताया गया।
  • पूनम नामक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर यह ऑफर साझा किया, जिससे पता चला कि कई लोगों को इसी तरह का धोखाधड़ी वाला ऑफर भेजा गया है।
  • पूनम के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इस स्कैम पर चर्चा बढ़ी और कई यूजरों ने इसे फ्रॉड करार देते हुए जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लेटर वायरल है. एक टेकी ने इसे शेयर किया है, जिसमें एक इंटर्नशिप का ऑफर (Internship Offer Letter) है. प्रोजेक्ट के दौरान मिलने वाले पैसे और बाकी अलाउंस का भी ज़िक्र है. इतना बेहतरीन ऑफर है कि जॉइनिंग डेट भी तय नहीं है. जब मन करे आ जाओ. और हर महीने 23,000 रुपये मिलेंगे. देखने में बहुत टेम्पटिंग ऑफर लगता है. लेकिन पोस्ट में नीचे लिखा है  ‘अगर आपको ये ऑफर मंजूर है तो फौरन हमारे अकाउंट में 1,594 रुपये भेजिए.'

Advertisement

इस बात से यूजर को पता चला कि ये एक स्कैम है. इसके बाद यूजर ने जब इस कथित स्कैम ऑफर का पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला तो पता चला कई लोगों को ये ऑफर आ चुका है. यूजर का नाम पूनम है. वो जयपुर की रहने वालीं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं.  

X पर क्या पोस्ट किया? 

पूनम बीते कुछ दिनों से इंटर्नशिप ढूंढ रही हैं. उन्होंने तंज कसते हुए एक X पोस्ट में लिखा,

Advertisement

‘आखिरकार इंटर्नशिप मिल गई दोस्तों, लेकिन पहले कंपनी को पॉकेट मनी चाहिए.’

पोस्ट के मुताबिक, ऑफर लेटर में 22,500 रुपये बेसिक पे और 500 रुपये इंटरनेट अलाउंस देने की बात कही गई है. ये भी बताया गया कि इंटर्न को प्रोजेक्ट के साथ-साथ एक क्लाइंट भी असाइन किया जाएगा.

Advertisement

लेकिन अगली लाइन पर आते ही सच्चाई पता चली. ऑफर लेटर में लिखा है ‘अपना एनरोलमेंट कन्फर्म करने के लिए आपको 1,594 रुपये फीस ऑनलाइन देनी होगी. लिंक फॉर्म में अटैच्ड है.' इसके बाद पूनम ने इसे पोस्ट किया और सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

Internship Scam
(X)

ये भी पढ़ें: हजारों भारतीयों को बुलाया, साइबर ठगी में लगाया, 'कंबोडिया जॉब स्कैम' का ‘पाक कनेक्शन’ 

सोशल मीडिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस ऑफर को तरह स्कैम बताया. विशाल आदित्य नाम के एक यूजर ने लिखा, 

‘आप लकी हैं कि आप बच गईं. मुझे भी ये इंटर्नशिप बिना किसी मेहनत के मिल गई थी. ये लोग इतने मेहरबान क्यों हैं ये उनके ऑफर लेटर से ही पता चलता है.’

POST
X पर यूजर का कॉमेंट. 

हिमांशु नाम के एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ‘हम काम भी करें और कंपनी को पैसे भी दें? ये तो गजब बात हो गई.’

internship
X पर यूजर का कॉमेंट. 

एक और यूजर ने लिखा कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' को इसे अपने मेनिफेस्टो में शामिल करना चाहिए. X पर पूनम का ये पोस्ट 'स्कैम अलर्ट', ‘फ्रॉड’ जैसे तमाम कॉमेंट्स से पटा पड़ा है.

वीडियो: राजस्थान फ्रॉड केस: सरकारी अफसर ने पत्नी को दिलाई फेक नौकरी, 5 साल बिना जॉब के कमाएं 37.54 लाख

Advertisement