भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को वर्ल्ड कप (World cup) मैच हुआ. मैच एकतरफा रहा और इंडियन टीम ने आसान जीत दर्ज की. लेकिन कुछ विवादों को लेकर ये मैच चर्चा में बना रहा. पाकिस्तानी टीम के डायरेक्टर मिकी ऑर्थर (Mickey Arthur) ने स्टेडियम के माहौल को देखते हुए कहा था कि IND vs PAK मैच बाइलेट्रल सीरीज़ जैसा था, ICC इवेंट जैसा नहीं. अब बाबर आजम ने स्टेडियम को लेकर जो कहा है, वो शायद पाकिस्तानी टीम के डायरेक्टर को अच्छा नहीं लगेगा.
दरअसल स्टार स्पोर्ट्स की तरफ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें बाबर आज़म समेत टीम के कई और खिलाड़ियों ने इंडिया में खेलने को लेकर अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताया है. बाबर आजम के मुताबिक वो भारत में क्रिकेट का माहौल देखकर काफी प्रभावित नजर आए हैं. उन्होंने कहा,
'दिल दिल पाकिस्तान' न चला तो भड़के थे आर्थर, अब बाबर आजम ने क्या कह चौंकाया?
पाकिस्तानी टीम के डायरेक्टर मिकी ऑर्थर (Mickey Arthur) ने स्टेडियम के माहौल को देखते हुए कहा था कि IND vs PAK मैच बाइलेट्रल सीरीज़ जैसा था, नाकि ICC इवेंट जैसा...
.webp?width=360)

‘’हम यहां पहली बार आए हैं. इसलिए सबसे बड़ी बात है कि हम इस मौके का आनंद लें. यहां हर स्टेडियम में एक अलग Vibe है, एक अलग माहौल है. तो हम कोशिश कर रहे कि हमारे मैच जहां भी खेले जाएं, वहां हम उस माहौल का आनंद लें, उस स्टेडियम का आनंद लें.''
बाबर के साथ-साथ शादाब खान और इमाम उल हक ने भी यहां के माहौल की तारीफ की.
ये भी पढ़ें: भारत, पाकिस्तान... सबसे सुनने के बाद मिकी ऑर्थर को अब ICC से जवाब आया है!
पाकिस्तानी कोच का विवादित बयानइससे पहले भारत और पाकिस्तान मैच के बाद पाकिस्तानी टीम के डायरेक्टर मिकी आर्थर ने इंडियन स्टेडियम के माहौल को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने स्टेडियम में पाकिस्तानी दर्शकों की मौजूदगी नहीं होने पर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था,
‘ईमानदारी से कहूं तो ये कोई ICC इवेंट जैसा नहीं लग रहा था. यह एक बाइलेट्रल सीरीज़ की तरह लग रहा. ऐसा लग रहा कि जैसे ये BCCI का कोई इवेंट हो. मुझे आज रात माइक्रोफोन के ज़रिए आने वाली दिल दिल पाकिस्तान की आवाज नहीं सुनाई दी. इसका असर मैच पर भी रहा. लेकिन मैं इसे कोई बहाने के तौर पर इस्तेमाल नहीं करने जा रहा हूं.’
इस बयान के बाद आर्थर पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम के निशाने पर आ गए थे. A-Sports पर बात करते हुए वसीम बोले,
‘मुझे नहीं पता उनकी इस बात का क्या मतलब निकालना है. हमें बताइए, आपका कुलदीप यादव के लिए क्या प्लान था. हम ये सुनना चाहते हैं. कुछ भी ऊल-जलूल नहीं. आपको लगता है आप ऐसी बातें बोलकर बच जाएंगे? ऐसा नहीं होगा.’
बात पाकिस्तान की करें तो टीम अब तक 3 मुकाबले खेल चुकी है. जिसमें से दो में टीम को जीत जबकि एक में हार मिली है. पाकिस्तान का अगला मुकाबला 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा.


















