इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम एशिया कप 2026 की फेवरेट टीम है. टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने अपने ग्रुप के सभी मैचों में जीत दर्ज की. हरमनप्रीत कौर की टीम विमेंस एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. टीम इंडिया ने एशिया कप में अब तक जिस तरह से परफॉर्म किया है, उससे ट्रॉफी जीतने के चांस हैं.
इंडियन विमेंस टीम एशिया कप जीतेगी तो ट्रॉफी फिर नहीं मिलेगी? पाकिस्तान का प्लान पता लगा
भारत की महिला क्रिकेट टीम अगर एशिया कप (Asia Cup) का फाइनल जीतती है, तो उसे ट्रॉफी कौन देगा? मिलेगी भी या नहीं? यह सबसे बड़ा सवाल है. बीते साल मेंस एशिया कप फाइनल जीतने के बाद, भारत ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया था.

लेकिन, सबसे बड़ा सवाल यह है अगर भारतीय महिला टीम फाइनल जीतती है, तो उसे ट्रॉफी कौन देगा? रिपोर्ट के मुताबिक, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी के एशिया कप फाइनल में शामिल होने की उम्मीद है.
चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हो सकते हैं नकवीविमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल 13 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. इस फाइनल मुकाबले में ACC प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी भी शिरकत कर सकते हैं. जियो सुपर (Geo Super) की रिपोर्ट के मुताबिक,
मोहसिन नकवी 13 सितंबर को होने वाले क्लोजिंग सेरेमनी में चीफ गेस्ट होंगे. वह चैंपियन टीम को ट्रॉफी भी दे सकते हैं.
यह मामला इसलिए चर्चा में है, क्योंकि पिछले साल मेंस एशिया कप फाइनल में भी ऐसा ही हुआ था. तब भारत ने मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. दुबई में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था. नकवी ACC के प्रेसिडेंट होने के साथ PCB के चेयरमैन हैं. वह पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं.
भारत ने ट्रॉफी लेने से इंकार कियाबीते साल मेंस एशिया कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ. यह मुकाबला 28 सितंबर को दुबई में खेला गया. भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार एशिया कप जीता. फाइनल के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी एक घंटे से ज्यादा देर के बाद शुरू हुई.
ट्रॉफी देने को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी. भारत ने संकेत दिया था कि वह मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेना नहीं चाहता. टीम इंडिया किसी न्यूट्रल अधिकारी से ट्रॉफी लेने को तैयार थी.
ये भी पढ़ें: 'इंडिया को हराकर बेड़ा गर्क हो गया!' यूसुफ ने बताई पाकिस्तान की दुर्दशा की असली वजह
इसके बाद, भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं मिली. भारत ने बगैर ट्रॉफी के पोडियम पर खिताबी जीत को सेलिब्रेट किया. मेंस एशिया कप 2025 की ट्रॉफी अभी तक भारत को नहीं दी गई है.
बीते साल की घटना को देखते हुए इस बार भी सवाल उठ रहे हैं. अगर, भारत की महिला टीम फाइनल जीतती है, तो क्या ऐसी स्थिति फिर बन सकती है? हालांकि, भारतीय टीम और BCCI की तरफ से अभी तक कोई संकेत नहीं मिला है. यह क्लियर नहीं हैं कि मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने की स्थिति में टीम इंडिया का क्या रुख होगा?
वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?









