The Lallantop

विल जैक्स ने एक ओवर में पलट दी बाजी, श्रीलंका को भारी पड़ जाएगी ये गलती!

श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ सुपर 8 मैच में इंग्लैंड के पार्ट टाइम बॉलर विल जैक्स (Will Jacks) ने शानदार बॉलिंग की. इस दौरान उन्होंने एक ओवर में 2 विकेट लिए.

Advertisement
post-main-image
विल जैक्स ने मैच श्रीलंका के लिए 3 विकेट लिए. (फोटो- AP)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ सुपर 8 मैच में इंग्लैंड (England) के पार्ट टाइम बॉलर विल जैक्स (Will Jacks) ने कमाल कर दिया. इस मुकाबले में उन्होंने शानदार बॉलिंग करते हुए टीम की वापसी कराई. यह उनकी गेंदबाजी का कमाल था, जिसने श्रीलंका के लिए आसान टारगेट को मुश्किल बना दिया. श्रीलंका को मैच जीतने के लिए इंग्लैंड ने 147 रनों का टारगेट दिया. लेकिन, इस आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए होस्ट टीम चरमरा गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
विल जैक्स ने एक ओवर में झटके 2 विकेट

श्रीलंका के खिलाफ इस अहम मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने चालाकी दिखाई. उन्होंने पावरप्ले में विल जैक्स से बॉलिंग करवाने का डिसीजन लिया. उनके इस निर्णय पर जैक्स खरे उतरे. वह श्रीलंका की पारी का दूसरा ओवर डालने आए. उन्होंने बॉल को सही जगह पर लैंड कराया. उनकी गेंदों पर श्रीलंकाई बैटर्स को रन बनाने में दिक्कत हुई. अपने पहले ओवर में जैक्स ने सिर्फ 4 रन दिए. ये रन चौके के जरिए आए.  दरअसल, विल जैक्स ने जब ओवर की पहली गेंद डाली, तो कामिल मिशारा ने चौका लगाकर प्रेशर हटाने की कोशिश की. बाद में, अगली 5 गेंदों पर कोई रन नहीं बना.

ये भी पढ़ें: शॉन पोलक की बात से साउथ अफ्रीका को शॉक लग जाएगा

Advertisement

विल जैक्स को पहले ओवर में पिच से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. इसके बाद वह अपना दूसरा ओवर डालने आए. यह श्रीलंका की इनिंग्स का चौथा ओवर था. इस ओवर में उन्होंने कमाल कर दिया. पहली दो गेंदों पर सिर्फ एक रन आया. इसके बाद, स्ट्राइक पर मौजूद कुसल मेंडिस उनकी फुल लेंथ गेंद पर चकमा खा गए. विल जैक्स ने खुद उनका कैच लपक लिया. कुसल मेंडिस के आउट होने के बाद पवन रत्नायके क्रीज पर आए. उन्होंने विल जैक्स की चौथी गेंद को डीप कवर की तरफ खेला. इस दौरान गेंद हवा में उठ गई और टॉम बैंटन ने कैच पकड़ लिया. विल जैक्स ने एक ओवर में श्रीलंका के दो विकेट लेकर कमर तोड़ दी. यही ओवर मैच में टर्निंग पॉइंट भी रहा.  

विल जैक्स ने लिए 3 विकेट

श्रीलंका के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में विल जैक्स ने किफायती बॉलिंग की. उनकी गेंदों पर श्रीलंका के बैटर्स रन बनाने में नाकाम रहे. विल जैक्स ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके. उन्होंने अपनी बेहतरीन बॉलिंग से श्रीलंका को बैक फुट पर धकेल दिया. श्रीलंकाई बैटर्स के लिए 147 रन का टारगेट बहुत मुश्किल नहीं होता, अगर उन्होंने पार्ट टाइम बॉलर जैक्स को 3 विकेट नहीं दिए होते. इसमें भी कुसल मेंडिस का विकेट बहुत अहम साबित हुआ. निसांका का विकेट जल्द गिरने के बाद उन पर जिम्मेदारी थी. लेकिन, वो बहुत ही साधारण तरीके से आउट हो गए. अब इस मुकाबले में मिली हार, श्रीलंका के लिए आगे के सफर को भी मुश्किल बना देगी. 

बैट और बॉल से जोरदार प्रदर्शन

विल जैक्स के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभी तक यादगार रहा है. उन्हें जब खेलने का मौका मिला, तब उन्होंने परफॉर्म किया. वह बल्लेबाज की हैसियत से खेलते हैं, लेकिन कभी-कभार पार्ट टाइम ऑफ स्पिन बॉलिंग भी करते हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप में 4 मैचों में 129 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 53 रन नॉट आउट है, जिसे उन्होंने इटली के खिलाफ बनाया था. इसके अलावा, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अब तक 5 विकेट लिए हैं.

Advertisement

वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement