The Lallantop

T20 वर्ल्ड कप खेल रहे ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह क्यों नहीं मिली?

ईशान किशन ने पिछले महीने ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ वापसी की है. उनकी वापसी धमाकेदार रही है. उन्होंने इसी सीरीज में अपना पहला टी20 शतक भी लगाया.

Advertisement
post-main-image
ईशान किशन ने दो साल बाद जनवरी 2026 में ही टीम इंडिया में वापसी की है. (Photo-PTI)

BCCI ने 9 फरवरी को 2025-2026 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया. यह करार एक अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक के लिए है. इस लिस्ट में कई बदलाव देखने को मिले. मसलन, ए प्लस कैटेगरी को हटा दिया गया. विराट कोहली और रोहित शर्मा का टॉप कैटेगरी में नहीं रखा गया. कई बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं थे. इनमें ईशान किशन (Ishan Kishan) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) भी शामिल हैं. टी20 में तहलका मचा रहे ईशान का नाम न देखकर फैन्स हैरान हैं, लेकिन इसके पीछे एक बड़ी वजह है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ईशान किशन ने पिछले महीने ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ वापसी की है. उनकी वापसी धमाकेदार रही. उन्होंने इसी सीरीज में अपना पहला टी20 शतक भी लगाया. ईशान को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम में चुना गया और अब वह बतौर ओपनर खेल रहे हैं. इसी वजह से लोग हैरान थे कि आखिर उन्हें सेंट्रल कॉन्टैक्ट में शामिल क्यों नहीं गया.

क्यों बाहर हैं ईशान किशन?

दरअसल ईशान ने लगभग दो साल बाद नेशनल टीम में वापसी की है. जब इस कॉन्ट्रैक्ट का इवैलुएशन का समय चल रहा था तब तब ईशान ने कोई मैच नहीं खेला था. उनकी वापसी इवैलुएशन पीरियड के बाद हुई है. इसी कारण उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा गया है. उनका मौजूदा प्रदर्शन अगले साल के कॉन्ट्रैक्ट में देखा जाएगा.

Advertisement

दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी बाहर रखने की यही वजह है. शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला है. इन दोनों के अलावा बल्लेबाज रजत पाटीदार, सरफराज खान और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भी इस साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली है. यह तीनों ही पिछली बार इस लिस्ट का हिस्सा थे.

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप मुकाबले पर सबकी नजर, PCB के यू-टर्न पर क्या बोला BCCI? 

BCCI ने सोमवार को 30 पुरुष और 21 महिला क्रिकेटरों को ए, बी और सी श्रेणी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट देने की घोषणा की. दो फॉर्मेट में कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और टेस्ट ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को ए कैटेगरी में रखा गया है. गिल करियर में पहली बार टॉप कैटेगरी में शामिल हुए हैं. बीसीसीआई ने तीनों कैटेगरी की रिटेनरशिप फीस की घोषणा नहीं की है. इससे पहले ए कैटेगरी में पांच करोड़ रुपये, बी में तीन करोड़ और सी में एक करोड़ रुपये दिये जाते थे.

Advertisement
‘ए प्लस’ कैटेगरी हटाई गई

ए प्लस ग्रेड की शुरुआत कुछ साल पहले हुई थी. यह तीनों फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर्स के लिए था. इतने सालों में सिर्फ विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ही इस कैटेगरी में रहे हैं.

अब कोहली और रोहित केवल एक फॉर्मेट में एक्टिव हैं, वहीं रविंद्र जडेजा दो ही फॉर्मेट खेल रहे हैं. इस वजह से बोर्ड सिर्फ बुमराह को ए प्लस श्रेणी में नहीं रखना चाहता. गिल का सभी फॉर्मेट में खेलना तय नहीं है और टी20 विश्व कप की टीम में उन्हें जगह नहीं मिली है. इसलिए मौजूदा समय में वह भी इस कैटेगरी में नहीं रह सकते. महिला कॉन्ट्रैक्ट में ए प्लस कैटेगरी नहीं है. 

वीडियो: IND vs PAK: पाकिस्तान अपनी जिद पर अड़ा रहता, तो ICC को कितना नुकसान होता?

Advertisement