भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया. जब पूरी भारतीय टीम फ्लॉप रही तब अकेले सूर्यकुमार ने कमान संभाली. उनकी कप्तानी पारी ने ही भारत को 161 के स्कोर के पार पहुंचाया.
'सूर्यकुमार यादव ने मेरी जिंदगी आसान कर दी', कोच गंभीर ने बताया कैसे
35 साल के सूर्यकुमार यादव दो साल पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. रोहित के इस फॉर्मेट से संन्यास के बाद उन्हें टीम की कमान सौंपी गई.


वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार पर काफी सवाल उठ रहे थे, क्योंकि बल्ला उनका साथ नहीं दे रहा था. अब जब उन्होंने खुद को साबित किया तो हेड कोच गौतम गंभीर फूले नहीं समा रहे हैं. उन्होंने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की जमकर तारीफ की.
सूर्यकुमार यादव ने आसान किया गंभीर का कामस्टार स्पोर्ट्स के एक वीडियो में गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार जैसे अटैकिंग बल्लेबाज का कप्तान होना भारत के लिए 'सौभाग्य' की बात है. गंभीर ने कहा,
सूर्यकुमार ने मेरी जिंदगी बहुत आसान कर दी है. वह लोगों के लिए एक बेहतरीन कप्तान हैं, यह सिर्फ इसलिए नहीं कि वह मैदान पर क्या करते हैं, या बल्लेबाज के रूप में कैसे हैं, या उनके शॉट्स इस फॉर्मेट में कैसे हैं. कोच के तौर पर कभी-कभी आपके दिमाग में कई बातें चल रही होती हैं. लेकिन जब आप जानते हैं कि सूर्यकुमार माहौल को शांत बनाए रखेंगे, जैसा किसी भी कोच का सपना होता है, तो बहुत कुछ आसान हो जाता है.
35 साल के सूर्यकुमार यादव दो साल पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. रोहित के इस फॉर्मेट से संन्यास के बाद उन्हें टीम की कमान सौंपी गई. उन्हें लेकर कोच गंभीर ने कहा,
मेरे लिए खिलाड़ी सूर्यकुमार को अलग रखा जा सकता है, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार के तौर पर उन्होंने हर कसौटी पर खरा उतरकर मेरी जिंदगी बहुत आसान बना दी है. वह वास्तव में एक शानदार लीडर हैं. यह बहुत अच्छा है कि लीडरशिप उनके जैसे खिलाड़ी के हाथ में है, क्योंकि उनका दिल सही जगह पर है और दबाव में वह सही निर्णय लेते हैं.
यह भी पढ़ें- बायकॉट की जिद पर अड़ा पाकिस्तान, UAE और श्रीलंका ने याद दिलाए एहसान
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही भारत ने एशिया कप का खिताब जीता था. अब उनकी नजर टीम को फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनाने पर है. भारतीय टीम ने पहले मैच मे अमेरिका को मात दी. अब भारतीय ग्रुप ए के अपने दूसरे मुकाबले में 12 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगी. इसके बाद भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना है. हालांकि इस मैच को लेकर संशय अभी भी बना हुआ है. टीम इंडिया का आखिरी मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा.
वीडियो: T20 World Cup 2026 में नेपाल ने इंग्लैंड को खूब नचाया!











.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=275)


.webp?width=120)


