The Lallantop

भारत-पाकिस्तान मैच वाली ICC-PCB बैठक में एशिया कप ट्रॉफी कहां से आ गई?

इस बैठक में आईसीसी की ओर से वाइस चेयरमैन इमरान ख्वाजा शामिल हुए थे. नकवी ने उनके सामने कई परेशानियों का जिक्र किया. इसी दौरान उन्होंने ICC अधिकारियों से पूछा कि अगर भारत की तरह पाकिस्तान भी किसी भारतीय अधिकारी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर देता तो भी क्या चुप बैठता.

Advertisement
post-main-image
भारत ने एशिया कप खिताब जीता लेकिन उन्हें ट्रॉफी नहीं मिली. (Photos-pti)

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच के होने पर अब भी सवाल है. ICC और PCB के अधिकारियों के बीच 8 फरवरी को बैठक हुई जिसमें सभी मुद्दों पर बात की गई. मीटिंग को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में PCB के चीफ मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
फिर उठा एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा

इस बैठक में आईसीसी की ओर से वाइस चेयरमैन इमरान ख्वाजा शामिल हुए थे. नकवी ने उनके सामने कई परेशानियों का जिक्र किया. इसी दौरान उन्होंने ICC अधिकारियों से पूछा कि अगर भारत की तरह पाकिस्तान भी किसी भारतीय अधिकारी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर देता तो भी क्या चुप बैठता.

आपको बता दें कि यह मुद्दा 28 सितंबर, 2025 का है. एशिया कप फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम ने ट्रॉफी नहीं ली थी. उनका कहना था कि वह एसीसी चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेगे. नकवी ने भारत के खिलाफ कई बयान दिए और इस वजह से टीम इंडिया उनसे ट्रॉफी नहीं लेना चाहती. 

Advertisement

इसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए जो अब तक टीम इंडिया को नहीं मिली है. यह ट्रॉफी फिलहाल दुबई स्थित एशियाई क्रिकेट परिषद मुख्यालय के एक बंद कमरे में है. नकवी ने स्पष्ट किया था कि वह मीडिया की मौजूदगी में ट्रॉफी सौंपेंगे.

श्रीलंका और यूएई की अपील

इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी इस बैठक में मौजूद थे. बांग्लादेश ने भारत में अपने मैच खेलने से इनकार कर दिया था जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें टूर्नामेंट में रिप्लेस कर दिया. उनकी जगह स्कॉटलैंड को मौका मिला. 

इस बैठक के बाद लोगों को इंतजार है कि पाकिस्तान क्या फैसला लेगा. श्रीलंका और यूएई बोर्ड ने भी पाकिस्तान से अपने फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह किया है. पीसीबी सूत्रों ने कहा कि अमीनुल ने बांग्लादेश क्रिकेट के प्रति पाकिस्तान द्वारा दिखाई गई एकजुटता की सराहना करते हुए नकवी से बहिष्कार खत्म करने का अनुरोध किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें- बायकॉट की जिद पर अड़ा पाकिस्तान, UAE और श्रीलंका ने याद दिलाए एहसान 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नकवी प्रधानमंत्री से टीम को विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति देने का अनुरोध करेंगे. वह प्रधानमंत्री को विशेष रूप से श्रीलंका, यूएई और बांग्लादेश बोर्ड के आग्रह और हाल में हुई बातचीत का ब्योरा देंगे. इस मामले में हालांकि अंतिम फैसला शरीफ का होगा और पीसीबी उसका पालन करेगी.

वीडियो: T20 World Cup 2026 में नेपाल ने इंग्लैंड को खूब नचाया!

Advertisement