The Lallantop

T20 World Cup: जब 162 रन ठोककर उछल रहे थे अंग्रेजों को 'बच्ची टीम' ने कूट दिया

तारीख 5 जून 2009. इंग्लैंड वर्सेस नीदरलैंड्स. टी20 वर्ल्ड कप 2009 का पहला मैच. मैदान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड. नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट पर 162 रन बनाए.

Advertisement
post-main-image
नीदरलैंड्स ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की. (फोटो-Getty Images)

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के इतिहास में कई रोमांचक मैच हुए हैं. किसी मैच का रिजल्ट लास्ट बॉल पर आया, तो किसी का सुपर ओवर में. एक ऐसा ही मैच 2009 टी20 वर्ल्ड कप में 'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर हुआ. एक तरफ थी इंग्लैंड (England) की मजबूत टीम, तो दूसरी ओर न्यूकमर्स नीदरलैंड्स Netherlands). नीदरलैंड्स का यह पहला वर्ल्ड कप डेब्यू मैच था. इससे पहले उसने सिर्फ 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे. यानी इस खेल में नीदरलैंड्स 'बच्ची टीम' थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

नीदरलैंडर्स का T20I में डेब्यू बड़ा ही दिलचस्प रहा था. जब उसने शॉर्टेस्ट फॉर्मेट में एंट्री की, तो एक दिन में दो मैच खेलने पड़े. पहला मैच 2 अगस्त को कीनिया के खिलाफ बेलफास्ट में खेला, जिसे डच टीम ने 19 रनों से जीता. इसके बाद, उसी दिन दूसरा मुकाबला उसी ग्राउंड पर कनाडा के खिलाफ खेला, जिसमें नीदरलैंड्स को 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी. तो यह रहा नीदरलैंड्स के टी20 इंटरनेशनल में शुरुआती मैचों का हाल. अब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में हुए उस उलटफेर वाले मैच के बारे में बताते हैं. 

ये भी पढ़ें: "तब विराट भाई ने मुझे संभाला", ईशान किशान की बातें फैन्स को इमोशनल कर देंगी

Advertisement
इंग्लैंड ने बनाए 162 रन

तारीख 5 जून 2009. इंग्लैंड वर्सेस नीदरलैंड्स. टी20 वर्ल्ड कप 2009 का पहला मैच. मैदान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड. नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट पर 162 रन बनाए. ल्यूक राइट टॉप स्कोरर रहे. 49 गेंदों पर 71 रन स्कोर किए. दूसरे नंबर पर रवि बोपारा रहे. उन्होंने 34 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली. डच टीम के सबसे सफल बॉलर रयान टेन डोशेट रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए.

162 रन बनाने के बाद इंग्लिश टीम अपने को महफूज समझ रही होगी. सामने वाली टीम का सिर्फ पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच जो था. इंग्लैंड की टीम में बेहतरीन बॉलर्स की भरमार थी. जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और आदिल रशीद किसी भी बैटिंग आक्रमण को ध्वस्त करने का माद्दा रखते थे. उनके अलावा ल्यूक राइट और रयान साइडबॉटम भी अच्छे बॉलर्स थे.

नीदरलैंड्स को मैच जीतने के लिए 163 रनों का टारगेट मिला. लेकिन, शुरुआत अच्छी नहीं रही. डच टीम का पहला विकेट 2 रनों पर गिर गया. पारी का आगाज करने आए एलेक्सी केरवेजी सिर्फ 2 रन बना सके. डैरेन रीकर्स और बास जुइडरेंट (Bas Zuiderent) भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए. रीकर्स 20 रन बनाकर आउट हुए, तो जुइडरेंट 12 रन ही स्कोर कर पाए.

Advertisement

इसके बाद, चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए टॉम डि ग्रूथ (Tom de Grooth). उन्होंने पीटर बोर्रेन (Peter Borren) के साथ पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने 50 रन की साझेदारी की. जब टीम का स्कोर 116 रन था, तब टॉम डि ग्रूथ आउट हो गए. उन्होंने 49 रन बनाए. बाद में जमे बैटर बोर्रेन 30 रन बनाकर चलते बने. मैच में रोमांचक मोड़ उस वक्त आया, जब डान वैन बुंगे (Daan van Bunge) 18वें ओवर की लास्ट गेंद पर आउट हो गए. उस समय नीदरलैंड्स को 12 गेंदों पर 17 रनों की दरकार थी. 19वां ओवर साइडबॉटम ने डाला, जिसमें 10 रन आए. अंतिम ओवर में नीदरलैंड को जीतने के लिए 7 रन बनाने थे.

आखिरी ओवर का ड्रामा

नीदरलैंड्स की पारी का आखिरी ओवर. गेंद स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथ में. सामने थे रयान टेन डोशेट. ओवर की पहली गेंद. डोशेट ने जैसे-तैसे उसे ऑफ साइड पर खेला. सिंगल रन लेने के लिए दौड़े. ब्रॉड ने खुद गेंद को फील्ड किया और रन आउट करने की कोशिश की. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. एक रन मिल गया. दूसरी गेंद पर सामने थे एडगर शिफेरली (Edgar Schiferli). उन्होंने ब्रॉड की दूसरी गेंद को कवर की तरफ खेला, लेकिन मिस टाइम हुआ. ब्रॉड ने जोन्टी रोड्स स्टाइल में फील्ड किया. तब तक शिफेरली ने एक रन ले लिया. तीसरी गेंद पर डोशेट एक रन ले पाए. इस दौरान ब्रॉड ने कैच मिस कर दिया.

अब तीन गेंदों पर 4 रनों की जरूरत थी. धड़कनें बढ़ी हुईं. कौन जीतेगा कुछ भी कहना मुश्किल? जब तक डोशेट क्रीज पर हैं नीदरलैंड्स की उम्मीद कायम हैं. ब्रॉड की चौथी गेंद का सामना कर रहे थे शिफेरली. एक भी गेंद डॉट हुई, तो और प्रेशर बढ़ जाएगा. चौथी बॉल पर उन्होंने करारा स्ट्रोक लगाना चाहा लेकिन मिस टाइम हुई. गेंद विकेटकीपर के ऊपर से चली गई. शिफेरली ने बाई के रूप में सिंगल ले लिया.

पांचवीं गेंद पर टेन डोशेट स्ट्राइक पर थे और उन्होंने सिंगल लिया. अब आखिरी गेंद पर जीतने के लिए 2 रन. शिफेरली ने आखिरी गेंद को खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े. ब्रॉड खुद फॉलो थ्रू में गेंद को कलेक्ट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन चूक जाते हैं. वह ओवर थ्रो करते हैं जिसके चलते बल्लेबाजों को रन मिल जाता है. 

इस तरह नीदरलैंड्स ने बड़ा उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को इस टी20 वर्ल्ड कप मैच में 4 विकेट से हरा दिया. 49 रन बनाने वाले टॉम डि ग्रूथ को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. इस मैच को टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में से एक माना जाता है.

वीडियो: नवजोत सिंह सिद्धू ने विराट कोहली को लेकर किया इमोशनल पोस्ट, क्या कहा?

Advertisement