The Lallantop

टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए संन्यास ले चुका क्रिकेटर ICC से बड़ा गेम खेल गया

अगस्त 2023 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हसरंगा ने रिटायरमेंट का अपना फैसला वापस ले लिया. जिसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बोर्ड ने उन्हें टीम में ले लिया. पर वो टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे और इसके पीछे बड़ा गेम है.

Advertisement
post-main-image
अफगानिस्तान के साथ सीरीज में हसरंगा को अंपायर के साथ नोकझोंक के लिए ये पांच डिमेरिट पॉइंट दिए गए थे. (फोटो- ट्विटर)

श्रीलंका के क्रिकेटर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने ICC के नियमों का ऐसा इस्तेमाल किया है, जैसा शायद ही किसी ने किया होगा (ICC rules loophole). अगस्त 2023 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हसरंगा ने रिटायरमेंट का अपना फैसला वापस ले लिया. इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बोर्ड ने उन्हें टीम में ले लिया. लेकिन वो टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे और IPL और टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. ये सब कैसे हुआ, खेल समझिए.

Advertisement
अंपायर के हाथ से कैप छिनी

दरअसल, 19 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में हसरंगा की नोकझोंक हुई थी. मैच के 37वें ओवर में अंपायर के फैसले से नाराज हसरंगा ने अंपायर के हाथ से अपनी कैप छीन ली थी. इसके लिए ICC ने उन्हें कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया. नियम के तहत इंटरनेशनल मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने के लिए क्रिकेटर को डिमेरिट पॉइंट दिए जाते हैं.

Advertisement

हसरंगा को मैच फीस का 50 फीसदी फाइन और तीन डिमेरिट पॉइंट दिए गए. जिसके चलते पिछले 24 महीने में उनके डिमेरिट पॉइंट्स की संख्या 8 हो गई है. खिलाड़ी को पांच डिमेरिट पॉइंट पहले ही दिए जा चुके थे. अफगानिस्तान के साथ सीरीज में हसरंगा को अंपायर के साथ नोकझोंक के लिए ये पांच डिमेरिट पॉइंट दिए गए थे. जिसके बाद उन्हेंं 2 टी20 मैच के लिए बैन कर दिया गया था.

डिमेरिट पॉइंट बढ़े, यहीं खेल हुआ

लेकिन 19 मार्च को तीन डिमेरिट पॉइंट मिलने के बाद ये गणित बदल गया. ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 7.6 के अनुसार 8 डिमेरिट पॉइंट अब 4 सस्पेंशन पॉइंट में बदल गए हैं. जिसका मतलब है कि अब हसरंगा या तो दो टेस्ट मैच लिए बैन होंगे, या चार वनडे या चार टी20 मैचों के लिए. ये बैन सबसे पहले होने वाली सीरीज पर लागू होगा. माने सबसे पहले है टेस्ट सीरीज. तो हसरंगा बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज नहीं खेल पाएंगे.

अगर वो खेलते तो IPL में अपनी नई टीम सनराइजर्स हैदराबाद को अप्रैल में जॉइन करते. लेकिन टेस्ट सीरीज पहले है, इसलिए हसरंगा पूरा IPL खेलने के लिए रेडी हैं. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में भी वो सभी मैच खेलेंगे.

Advertisement

वीडियो: IPL 2024 के लिए हुए Auction में विराट के इस भरोसेमंद खिलाड़ी पर कितनी बोली लगी?

Advertisement