The Lallantop

'विराट आपका बैटिंग टाइम ख़त्म', विराट का जवाब भी सुन लीजिए!

विराट के साथ नेट्स पर हुई इस बातचीत का वीडियो सामने आया

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली (फाइल)

विराट कोहली को बैटिंग करना कितना पसंद है, ये हम सब जानते हैं. नेट्स में विराट के घंटों तक बैटिंग करने के किस्से मशहूर हैं. ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया में भी देखने को मिला. इंडियन टीम T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और पर्थ में ट्रेनिंग कर रही है. इसी बीच विराट की बैटिंग प्रैक्टिस का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस वीडियो में दिख रहा है कि विराट कोहली प्रैक्टिस कर रहे रहे हैं. इसी दौरान कोचिंग टीम का स्टाफ उनसे कहता है -

विराट, योर टाइम इज़ ओवर (विराट, नेट्स में आपका वक्त पूरा हो चुका है)

Advertisement

इस बात पर विराट के जवाब ने फ़ैन्स का दिल जीत लिया. विराट बिना किसी हिचक के उससे कहते हैं -

हां हां, हूडा आ जाएगा तो मैं चला जाऊंगा, वेटिंग फॉर हिम (उनका इंतज़ार कर रहा हूं)

इसके बाद विराट नेट्स में बैटिंग करते रहते हैं, और लेग स्टंप की एक गेंद को आसानी से ग्लांस भी करते हैं.

Advertisement

बता दें कि इंडियन टीम T20 वर्ल्ड कप से काफी पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और तैयारियों में जुटी हुई है. इस दौरान टीम ने पर्थ के WACA स्टेडियम में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ २ मैच भी खेले हैं. इंडिया ने इनमें से एक मैच जीता, जबकि दूसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. इंडियन टीम को 17 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 19 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्डकप के वार्मअप मैच खेलेगी.

T20 वर्ल्ड कप की बात करें तो इंडिया अपने कैंपेन की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को करेगी. ये मैच मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.

विराट शानदार फॉर्म में हैं

विराट ने एशिया कप में वापसी करने से पहले क्रिकेट से ब्रेक, अपनी बैटिंग और ट्रेनिंग के बारे में दिल खोलकर बातचीत की थी. कोहली ने एशिया कप से पहले साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज़ का टूर मिस किया था. विराट वापसी करने के बाद से अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं. एशिया कप में इंडिया के इस स्टार बैट्समैन ने 2 पचासे और एक शतक जड़ा था. विराट की शानदार फॉर्म के चलते ही T20 वर्ल्ड कप में उनसे बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं.   

उमरान मलिक के ऑस्ट्रेलिया ना जाने की ये वजह जान सर पीट लेंगे आप!

Advertisement