विराट कोहली (Virat Kohli). इंडिया के स्टार बैट्समैन. विराट एक ब्रेक के बाद एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में खेलते नज़र आएंगे. एशिया कप में इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान (Pakistan) से 28 अगस्त को खेला जाना है. इस मैच में अगर विराट खेलते हैं, तो वो एक ऐसा रिकॉर्ड बना देंगे, जो आजतक इंडिया के किसी प्लेयर ने नहीं बनाया.
Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली वो करेंगे, जो सचिन, सहवाग, रोहित, कोई न कर सका!
विराट के अलावा सिर्फ एक और क्रिकेटर ने ये कारनामा किया है.


विराट टीम इंडिया के साथ UAE पहुंच चुके हैं. टीम इंडिया ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. 2018 में हुए आखिरी एशिया कप में इंडिया ने ट्रॉफी अपने नाम की थी. फाइनल में इंडिया ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया था. ये टूर्नामेंट भी दुबई में ही खेला गया था. इंडियन टीम और उनके फ़ैन्स चाहेंगे कि मेन इन ब्लू एक बार फिर वो कर दिखाएं, जो उन्होंने 2018 में किया था. इस ट्रॉफी को जीतने के लिए विराट का फॉर्म इंडिया के लिए अहम साबित हो सकता है. हालांकि, एक और रिकॉर्ड है, जो विराट पाकिस्तान के खिलाफ खेलते ही अपने नाम कर लेंगे.
Virat Kohli का 100 वां T-20 मैच
विराट कोहली जब पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को मैच खेलने उतरेंगे, तब ये उनका 100वां T20 मैच होगा. एक तो इतना ख़ास रिकॉर्ड, और सामने पाकिस्तान. विराट चाहेंगे कि अपने फ़ैन्स को एक बार फिर शानदार बैटिंग कर के दिखाएं. इसके साथ ही विराट भारत के पहले ऐसे प्लेयर बन जाएंगे, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट में 100 मैच खेल लिए हों. इंडिया के लिए कैप्टन रोहित शर्मा ने अब तक 132 T20 मैच खेले हैं. रोहित ने 100 से ज्यादा वनडे भी खेले हैं, लेकिन टेस्ट में उनका आंकड़ा अभी 45 का ही है.
विराट ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2013 में ही अपना 100वां वनडे मैच खेल लिया था. टेस्ट की बात करें, तो उन्होंने अपना 100वां टेस्ट इसी साल श्रीलंका के खिलाफ खेला. न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर इकलौते ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने हर फॉर्मैट में 100 से ज्यादा मैच खेले हैं.
कोहली ने एशिया कप से पहले स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए अपनी फॉर्म पर कहा,
'मैं जानता हूं कि मेरा खेल किस लेवल पर है. लेकिन अगर आपमें विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला करने की क्षमता नहीं हो, तो आपका इंटरनेशनल करियर इतना लंबा नहीं चल सकता है. मैं जल्द से जल्द फॉर्म में लौटना चाहता हूं और इसके लिए मेहनत कर रहा हूं. हालांकि, इसे लेकर खुद पर कोई प्रेशर नहीं बना रहा हूं.'
कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ T20 में शानदार रिकॉर्ड रहा है. कोहली ने अबतक पाकिस्तान के खिलाफ 11 मैच खेलते हुए 311 रन बनाए हैं. कोहली ने ये काम 34.55 की औसत और 139 की स्ट्राइक रेट से किया है. इसमें दो पचासे भी शामिल हैं.
पाकिस्तान के खिलाफ एक पचासा और विराट हेटर्स का मुंह बंद हो जाएगा


















