The Lallantop

'किसी और का एक मैसेज तक नहीं आया', कप्तानी छोड़ने पर कोहली को मिला था सिर्फ धोनी का साथ

मुश्किल दौर से गुजरे हैं कोहली

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी (File)

विराट कोहली (Virat Kohli). टीम इंडिया के पूर्व कप्तान. एशिया कप में कोहली उसी फॉर्म में दिख रहे, जिसके लिए क्रिकेट फैन्स कई सालों से इंतज़ार कर रहे थे. रविवार, 4 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में टीम इंडिया 5 विकेट से हार गई. लेकिन मैच में कोहली ने जिस कॉन्फिडेंस के साथ बैटिंग की, वो देख इंडियन फैन्स ने राहत की सांस ली. हालांकि कोहली मैच के बाद दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को याद करके भावुक हो गए और उन्होंने अपने जीवन में माही की अहमियत भी बताई.

पिछले 1-2 साल से लगातार आउट ऑफ फॉर्म रहने वाले कोहली (Virat Kohli) ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से भी अपने आप को दूर किया है. एक समय तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी संभालने वाले विराट, पिछले कुछ समय से महज बतौर बल्लेबाज़ ही टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में उन्होंने अपना दर्द जाहिर करते हुए बताया है कि जब वो टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद अकेले पड़ गए थे, तब केवल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने ही उनका साथ दिया था. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
#Dhoni ने दिया था kohli का साथ

विराट कोहली के मुताबिक टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें किसी और साथी खिलाड़ी ने नहीं बल्कि सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ने मैसेज किया. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद कहा,

‘जब मैंने टेस्ट कैप्टेंसी छोड़ी तो मेरे पास सिर्फ एक इंसान का मैसेज आया, जिनके साथ मैं खेला हूं और वे थे MS Dhoni. बहुत लोगों के पास मेरा नंबर है. टीवी पर बहुत लोग मुझे सजेशन देते हैं. उनके पास बोलने के लिए बहुत कुछ होता है. लेकिन जिनके पास मेरा नंबर है, उनमें से किसी और का एक भी मैसेज नहीं आया. एक रिस्पेक्ट, जो एक कनेक्शन होता है किसी के साथ, वो जब ये कनेक्शन जेनुइन होता है तो ये इस तरीके से दिखता है. क्योंकि दोनों तरफ सिक्योरिटी होती है. न उनको मुझसे कुछ चाहिए और न मुझे उनसे कुछ चाहिए.’

Advertisement
# Kohli का क्रिकेट पंडितों को करारा जवाब

कोहली ने साथ ही सजेशन देने वाले क्रिकेट पंडितों को लेकर कहा कि अगर आप पूरी दुनिया के सामने कुछ कहते हैं तो इसकी अहमियत नहीं रह जाती है. उन्होंने कहा,

‘अगर आप मुझे पूरी दुनिया के आगे कोई सुझाव देते हैं तो मेरे लिए  उसकी कोई अहमियत नहीं रह जाती है. अगर आपकी सलाह मेरे अंदर सुधार के लिए है, तो आप वन ऑन वन भी बात कर सकते हैं कि मैं दिल से चाहता हूं कि आप अच्छा करो. मुझे भी इन चीजों से फर्क पड़ता है, लेकिन मुझे सच्चाई दिखती है बस. जब आप इतने समय तक खेलते हो और पूरी ईमानदारी के साथ खेलते हो, देने वाला तो ऊपर वाला है. बाकी आप हाथ पैर कितने भी मार लो जब उसने देना है तभी देना है. और कोई नहीं कर सकता है इसके बाद. मैं अपनी लाइफ ऐसे ही जीता हूं.’

# तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ चुके Virat

विराट कोहली ने पिछले साथ  वर्ल्ड कप के बाद T20 क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी थी. कुछ समय बाद ही बोर्ड ने उनसे वनडे की कप्तानी भी ले ली थी. वहीं दिसंबर-जनवरी में साउथ अफ्रीका दौरे पर सीरीज 1-2 से हारने के बाद उन्होंने टेस्ट कप्तानी भी छोड़ दी थी. फिलहाल एशिया कप में कोहली का बल्ला खूब बोल रहा है. वो 3 मैच में अब तक 154 रन बना चुके हैं. जिसमें रविवार,4 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 60 रन की पारी भी शामिल है.

Advertisement

विराट कोहली के चक्कर में ये खिलाड़ी बड़ा गंदा ट्रोल हो गया

Advertisement