The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Asia Cup 2022: Virat Kohli shares a photo with MS Dhoni on his social media ahead of the mega clash Between INDvsPAK.

एशिया कप से ठीक पहले विराट ने धोनी को याद कर क्यों लिखा इमोशनल पोस्ट?

कोहली ने 2008 में धोनी की कप्तानी में डेब्यू किया था.

Advertisement
pic
26 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 26 अगस्त 2022, 05:06 PM IST)
Virat Kohli, MS Dhoni, ASIA Cup 2022, IND VS pak
विराट कोहली और धोनी (File)
Quick AI Highlights
Click here to view more

विराट कोहली (Virat Kohli). भले ही किंग कोहली लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद क्रिकेट पंडित और फैन्स सबसे ज्यादा इसी खिलाड़ी के बारे में चर्चा करते हैं. इन तमाम चीज़ों के बीच विराट ने गुरुवार, 25 अगस्त की देर रात एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया, जिसे देख इंडियन क्रिकेट फैंस काफी इमोशनल हो गए. विराट की ये पोस्ट दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) से जुड़ी हुई थी.

वेस्टइंडीज़ और जिम्बाब्वे के खिलाफ़ सीरीज़ में ब्रेक लेने के बाद कोहली एशिया कप में वापसी कर रहे हैं. अब फिर से वहीं चर्चा शुरू हो गई है कि कोहली फॉर्म में लौटेंगे या नहीं? किंग कोहली फिर से रनों का अंबार लगाएंगे या नहीं. जहां इस बड़े इवेंट से पहले इंडियन फैन्स कोहली (Virat Kohli) को याद कर रहे हैं और उनसे बड़ी आस लगाए बैठे हैं. वहीं कोहली ने इस बड़े मौके से पहले महेंद्र सिंह धोनी को याद किया है.

#Kohli ने Dhoni  को किया याद

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ़ होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले से ठीक पहले कोहली ने माही के साथ की फोटो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की. ये फोटो T20 वर्ल्ड कप 2016 की है. जिसमें धोनी (MS Dhoni) के साथ खुद कोहली दिख रहे हैं. कोहली ने फोटो के कैप्शन में लिखा,

‘इस आदमी का भरोसेमंद डिप्टी बनना मेरे करियर का सबसे मज़ेदार और रोमांचक दौर था. हमारी साझेदारी हमेशा मेरे लिए खास रहेगी. 7+18 (दोनों खिलाड़ी का जर्सी नंबर)’

पूर्व कप्तान ने अचानक ये तस्वीर और इतना भावुक कैप्शन क्यों पोस्ट किया, ये तो नहीं पता. लेकिन उनका ये पोस्ट तुरंत ही सोशल मीडिया पर फैल गया. जिसे फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. कोहली ने 2008 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. वहीं साल 2012 में माही की कप्तानी में ही उन्होंने पहली बार उपकप्तानी संभाली थी. दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर भारतीय टीम को कई अहम मैचों में जीत दिलाई. 2014 में टेस्ट से विदाई लेते हुए धोनी ने विराट को ही अपना उत्तराधिकारी माना था.

#Asia cup में IND vs PAK

एशिया कप में इंडिया अपना पहला मैच पाकिस्तान से खेलने वाली है. ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान ने भारत को 2021 T20 वर्ल्ड कप में इसी स्टेडियम में 10 विकेट से हराया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया पिछले साल T20I विश्व कप में मिली हार का बदला लेने को तैयार है.  भारतीय टीम ने अब तक कुल सात बार एशिया कप अपने नाम किया है. टीम पिछली दो बार से लगातार इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनती आ रही है. इस बार 'मेन इन ब्लू' डिफेंडिंग चैंपियंस के तौर पर मैदान पर उतरने वाले हैं. ऐसे में टीम की कोशिश एशिया कप में जीत की हैट-ट्रिक लगाने की होगी.

एशिया कप 2022 में विराट कोहली फॉर्म में वापस कैसे आएंगे?

Advertisement

Advertisement

()