विराट कोहली, मौजूदा वक्त में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेटर. कोहली अभी IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं. और सोमवार, 10 अप्रैल को RCB अपने घर में लखनऊ सुपरजाएंट्स (LSG) का सामना कर रही है. इस मैच में कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया.
किंग कोहली का कमाल, लखनऊ को ऐसा कूटा कि बन गया रिकॉर्ड
बेहतरीन विराट.
.webp?width=360)

लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया था. RCB के लिए विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी ओपन करने उतरे. डु प्लेसी ने संभलकर खेलने का फैसला किया. लेकिन कोहली अलग मूड में थे. उन्होंने पहला ओवर तो आराम से जाने दिया.
# Virat Kohli Fiftyलेकिन दूसरे ओवर से जो गियर बदला, कि मौज़ आ गई. जयदेव उनादकट के पहले ओवर में उन्होंने चार गेंदें खेली और सिर्फ तीन रन बनाए. फिर दूसरा ओवर आवेश खान को मिला. डु प्लेसी ने पहली गेंद पर सिंगल लिया. दूसरी गेंद डॉट रही. ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली ने जोर से बल्ला घुमाया. और यह शॉर्ट पिच गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर बाउंड्री के बाहर तैर गई.
अगली ही गेंद पर उन्होंने इनसाइड आउट खेलकर चौका जड़ दिया. अगली गेंद पर वह चूक गए और ओवर की आखिरी गेंद पर लेग बाई के दो रन आए. तीसरा ओवर शांत गुजरा. कृणाल पंड्या के इस ओवर में कोहली बस दो सिंगल्स निकाल पाए. अगले ओवर में आवेश लौटे और कोहली ने उन्हें दो चौके मारे.
पांचवां ओवर लेकर कृणाल लौटे और कोहली ने उन्हें एक छक्का मारा. पांच ओवर्स के बाद RCB 42 रन बना चुकी थी. जिसमें से 30 कोहली ने बनाए थे. और फिर पावरप्ले का आखिरी ओवर मिला मार्क वुड को. उन्होंने पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर कोहली को स्ट्राइक दे दी.
कोहली ने वुड के ओवर की दूसरी गेंद को बोलर के सर के ऊपर से चौके के लिए भेज दिया. और फिर अगली गेंद पर तो कमाल ही हो गया. कोहली ने इस छोटी गेंद को बेहतरीन तरीके से पुल करते हुए डीप मिडविकेट एरिया में छह रन बटोर लिए. और फिर इसी ओवर में उन्होंने दो सिंगल्स भी निकाले.
पावरप्ले खत्म हुआ तो RCB ने 56 रन बना लिए थे. विराट कोहली 25 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद थे. IPL इतिहास में पहली बारी उन्होंने पावरप्ले में इतने रन बनाए थे. और इस रिकॉर्ड को बनाने के बाद भी कोहली नहीं रुके. बाद में उन्होंने 35 गेंदों पर पचासा पूरा किया.
कोहली इस पारी में 44 गेंदों का सामना कर 61 रन बनाए. उनकी इस पारी में चार चौके और चार छक्के शामिल रहे. उन्हें अमित मिश्रा ने आउट किया.
वीडियो: रिंकू सिंह इंटरव्यू में बताया शाहरूख खान का फोन आया तो क्या बात हुई?






















