The Lallantop

जानते हैं विराट कोहली फॉर्म में कैसे लौटे, बात कर अश्विन ने बता दिया!

विराट ने पिछले चार वनडे में तीन शतक जड़े हैं.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली का एक और शतक (File photo)

वक्त का पहिया उल्टा घूम रहा है. या ऐसा भी कह सकते हैं, एक क्रिकेटर इस पहिए को उल्टा घुमा रहा है. प्लेयर का नाम है विराट कोहली. T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की शानदार पारी के बाद विराट का रूप बदला-बदला लग रहा है. लगभग तीन साल तक एक भी शतक नहीं जड़ने के बाद विराट ने पिछले चार वनडे में तीन शतक जड़ ऐलान कर दिया है - आई एम बैक! 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विराट की 2016 वाली फॉर्म वापस नज़र आ रही है. लेकिन विराट कोहली में इतना बड़ा बदलाव आया कैसै, इसके पीछे की वजह क्या है, वो वजह विराट के टीममेट ने बताई है. विराट के फॉर्म में लौटने पर उनके टीममेट रविचन्द्रन अश्विन ने बात की है. अश्विन ने कहा है कि विराट के फॉर्म में लौटने की एक ख़ास वजह है, और विराट खुद भी इसे मानते हैं.

रवि अश्विन अपने यूट्यूब चैनल पर इंडिया और श्रीलंका के बीच चल रही वनडे सीरीज़ पर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि विराट का टेस्ट और T20 गेम भी वनडे क्रिकेट के सक्सेस पर निर्भर करता है. अश्विन ने कहा -

Advertisement

‘वनडे क्रिकेट में विराट के भीतर का जीनियस उभर कर सामने आया और पूरी लय में था. कई लोग इस लय को नहीं समझते. कोविड के बाद टेस्ट और T20 क्रिकेट ज्यादा खेला गया है. वनडे क्रिकेट बहुत ही कम खेला जाता है. हमें वनडे क्रिकेट का वो फ्लो नहीं मिल रहा है. विराट एक ऐसे प्लेयर हैं जो लंबे समय से लगातार क्रिकेट खेलते आ रहे हैं.’

अश्विन ने आगे कहा -

'हर प्लेयर के लिए मेंटल रीसेट ज़रूरी होता है. कभी-कभी विराट को ब्रेक भी दिया गया है. लेकिन उनका टेस्ट और T20 क्रिकेट उनके वनडे क्रिकेट के सक्सेस पर ही निर्भर रहा है. अब जब वो फिर वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. तो उन्हें टेस्ट का रूटीन और फ्लो भी मिल जाएगा.'
 

Advertisement

अश्विन ने इस पर विराट से बात भी की थी. उन्होंने बताया -

‘हमने हाल ही में इस मुद्दे पर बात की थी. वो मेरी बात से सहमत हैं. हमारी टीम और विराट ने पिछले कुछ वक्त में वनडे क्रिकेट नहीं खेला था.'


2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में लगी टीम इंडिया के लिए ये बेहतरीन खबर है. श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में शतक जड़ने के बाद विराट ने एक बार फिर तीसरे वनडे में वही क़िस्सा दोहरा दिया है. विराट ने सिर्फ 110 बॉल में 166 रन की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 13 चौके, आठ छक्के लगाए. 

कुलदीप यादव की बॉलिंग पर इरफ़ान पठान की क्लास लगा गए दिग्गज!

Advertisement