The Lallantop

OSM विवाद पर राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल, कहा- 'CBSE ने खास वेंडर के लिए बदले नियम'

Rahul Gandhi on CBSE: राहुल गांधी ने एक पोस्ट में लिखा कि धुंधली कॉपियां, गायब पेज, स्कैन ना की गई आंसर शीट मात्र गलती नहीं हैं. उन्होंने इसे 'धोखा' बताया है. राहुल ने आरोप लगाया कि CBSE ने टेंडर की शर्तों में बदलाव किसी खास वेंडर को फायदा पहुंचाने के लिए किया.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी ने कॉपी चेकिंग में कथित गड़बड़ी को लेकर CBSE पर आरोप लगाए. (X/PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) पर 12वीं की कॉपी चेकिंग प्रक्रिया में टेंडर की शर्तें कमजोर करने और मोबाइल फोन से कॉपियां स्कैन करने को लेकर आरोप लगाए गए हैं।
  • राहुल गांधी ने CBSE के टेंडर में स्कैनिंग के लिए पेश किए गए नए नियमों को विशेष एजेंसी को फायदा पहुंचाने वाला बताया और इससे छात्रों की आंसर शीट की गुणवत्ता प्रभावित हुई।
  • विपक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है और इस मामले में सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए जांच या कार्रवाई की संभावना व्यक्त की गई है।

12वीं क्लास की कॉपी चेकिंग को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) बुरी तरह घिरा हुआ है. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी तीखे सवालों के साथ CBSE की घेराबंदी की. उन्होंने बोर्ड के ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल दागे. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 12वीं के छात्रों की कॉपी मोबाइल फोन से स्कैन की गई. जबकि पहले टेंडर की शर्त में स्कैन के लिए प्रोफेशनल एक्विपमेंट्स का होना जरूरी था. बाद में दूसरा टेंडर आया, जिसमें स्कैनर की कड़ी शर्तों को खत्म कर दिया गया.

Advertisement

31 मई को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 12वीं के उन छात्रों से बात की, जो CBSE की कॉपी चेकिंग और उसकी कथित गड़बड़ियों को उजागर कर रहे हैं. एक छात्र सार्थक सिद्धांत ने भी CBSE के सामने यह मुद्दा उठाया. उन्होंने X पर कॉपी स्कैन करने की क्वालिटी पर CBSE से सवाल किए थे. राहुल गांधी सार्थक की सपोर्ट में उतरे और लंबे-चौड़े पोस्ट में CBSE पर गंभीर सवाल किए.

राहुल गांधी ने X पर आंसर शीट की खराब स्कैनिंग पर अपनी बात रखी. उन्होंने आरोप लगाया कि CBSE ने टेंडर में स्कैन की शर्तों को कमजोर किया, जिसके चलते COEMPT Edu Teck नामक एजेंसी ने अच्छे स्कैनर के बजाय मोबाइल फोन से छात्रों की कॉपी स्कैन की. 31 मई को राहुल ने X पर लिखा,

Advertisement

"CBSE के मई 2025 के टेंडर में यह शर्त थी कि आंसर शीट को ऑटोमैटिक रोबोटिक स्कैनर से स्कैन किया जाएगा, उनकी स्पाइन (बाइंडिंग) सुरक्षित रहेगी और कम से कम 300 DPI रेजोल्यूशन पर (कॉपी को) स्कैन किया जाएगा."

rahul gandhi
राहुल गांधी का पोस्ट. (X)
नए टेंडर में स्कैनर की शर्तें बदलने का आरोप

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि CBSE ने अगस्त 2025 में दूसरा टेंडर निकाला, जिसमें स्कैन की शर्तों को कमतर कर दिया गया. उन्होंने कहा कि ये रियायत केवल एक खास वेंडर को टेंडर दिलाने के लिए की गई थी. राहुल ने लिखा कि बाद के टेंडर में 'स्कैनर' को सामान्य बना दिया गया. रेजोल्यूशन घटाकर 200 DPI कर दिया गया.

cbse
सार्थक सिद्धांत का पोस्ट. (X)
‘धुंधली कॉपियां, गायब पेज.. ये धोखा है’

राहुल ने सार्थक सिद्धांत के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा कि धुंधली कॉपियां, गायब पेज, स्कैन ना की गई आंसर शीट मात्र गलती नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ये उस कॉन्ट्रैक्ट का पहले से तय नतीजा है, जिसे किसी खास वेंडर को फायदा पहुंचाने के लिए तैयार किया गया था. राहुल गांधी ने इसे 'धोखा' बताया और कहा कि हर जिन बच्चों के मार्क्स का गलत मूल्यांकन हुआ है, इस धोखे का शिकार है.

Advertisement
cbse
सार्थक सिद्धांत के पोस्ट में शीट के फोटो. (X)

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पास आम पर बात करने के लिए तो समय था, लेकिन उनके पास उन 18.5 लाख बच्चों के बारे में बात करने का टाइम नहीं था, जिनकी आंसर शीट मोबाइल फोन से स्कैन की गई थीं. कांग्रेस लीडर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मंत्री पद पर बने रहने पर भी आपत्ति जताई.

यह भी पढ़ें: CBSE की वेबसाइट फिर से हैक करने का दावा, हैकर ने चलाया 'बैड एप्पल' गाना

NEET, CBSE, CUET पर घिरी सरकार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की देखरेख में होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट' (NEET) के पेपर लीक, CBSE OSM विवाद और अब NTA के ही 'कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट' (CUET) की कथित बदइंतजामी को लेकर मोदी सरकार लगातार स्टूडेंट्स, टीचर्स और विपक्ष के हमलों का सामना कर रही है. राहुल गांधी इन गड़बड़ियों पर सरकार की जवाबदेही और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

वीडियो: क्या CUET-UG परीक्षा में भी गड़बड़ी हो गई?

Advertisement