The Lallantop

शर्मनाक! विराट तो नए लड़कों से भी गए गुजरे हैं!

विराट कोहली लगातार खराब फ़ॉर्म से जूझ रहे हैं. लोग लगातार उन पर सवाल उठा रहे हैं. और अब इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान भी शामिल हो गए हैं. पठान ने विराट के नंबर्स को शर्मनाक बताया है.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली के शर्मनाक आंकड़े (AP)

विराट कोहली की फ़ॉर्म पर बहुत बातें हो रही हैं. कोविड के बाद से ही विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में बहुत बुरे दौर से गुज़र रहे हैं. और इसी दौर पर कॉमेंट करते हुए पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने कहा है कि हालिया आंकड़ों पर विराट को शर्म आनी चाहिए. इरफ़ान के मुताब़िक, विराट जितने मौके मिले होते तो किसी युवा के आंकड़े भी इनसे बेहतर होते.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कोहली अभी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी में भारतीय टीम के साथ हैं. सीरीज़ के चौथे मैच की आखिरी पारी में कोहली विकेट के पीछे लपके गए. मिचल स्टार्क की गेंद पर आउट होने से पहले इन्होंने 29 गेंदों पर पांच रन बनाए थे. भारतीय टीम इस पारी में 155 रन ही बना पाई. और टेस्ट 184 रन से गंवा दिया.

कोहली की फ़ॉर्म पर बात करते हुए इरफ़ान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा,

Advertisement

'पांच साल हो गए हैं. आप इतने बड़े प्लेयर हैं और बीते पांच सालों में आपका ऐवरेज़ 28 के क़रीब है. क्या भारतीय क्रिकेट ये डिज़र्व करता है? क्या भारतीय क्रिकेट अपने बेस्ट प्लेयर से 28 का ऐवरेज़ डिज़र्व करता है? बिल्कुल नहीं, वो इससे बेहतर डिज़र्व करते हैं.'

यह भी पढ़ें: ट्रेविस हेड का 'भद्दा' सेलिब्रेशन, पैट कमिंस बोले- आपको मैं समझाता हूं

कोहली के नंबर्स को शर्मनाक बताते हुए इरफ़ान बोले,

Advertisement

'अक्टूबर 2024 से उनका ऐवरेज़ 21 का है. भारतीय टीम ये डिज़र्व नहीं करती. एक युवा प्लेयर भी आपको 21 का ऐवरेज़ दे देगा. आप विराट से और ज्यादा उम्मीद करते हैं. अगर आपका करियर ऐवरेज़ 50 के क़रीब है, तो ये नंबर्स शर्मनाक हैं.'

साल 2020 की शुरुआत से विराट ने 31.32 की ऐवरेज़ से 2005 टेस्ट रन बनाए हैं. बीते सात टेस्ट में ये आंकड़े और खराब हो गए. जहां उनके नाम 21.67 की ऐवरेज़ से कुल 260 रन हैं. इसमें पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में आया शतक भी शामिल है. इरफ़ान ने इसी बातचीत में ये भी कहा कि विराट एक ही ग़लती लगातार दोहरा रहे हैं. जबकि बड़े प्लेयर्स इतनी जल्दी-जल्दी ग़लतियां नहीं दोहराते. वह बोले,

'अगर आप उनके आउट होने के तरीक़े देखेंगे, सारी गेंदें ऑफ़ स्टंप के बाहर थीं. अगर आप उनको नहीं टच करेंगे, गेंदें विकेट-कीपर के पास जाएंगी. और फिर बोलर जाहिर तौर पर कुछ और करेगा. अच्छे प्लेयर्स एक जैसी दो ग़लतियों के बीच का गैप बड़ा रखते हैं.'

बता दें कि विराट और टीम इंडिया इस सीरीज़ में 2-1 से पीछे है. सीरीज़ का आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा.

वीडियो: 'बेईमान' अंपायर से मैदान पर भिड़े कोहली, राहुल के साथ हुए 'अन्याय' की याद दिलाई

Advertisement