ये भी पढ़ें:
सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के नज़दीक हैं विराट कोहली
बस दो मैच की देर है.
Advertisement

विराट कोहली की कमाई भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा मानी जाती है. फाइल फोटो.
विराट कोहली. इंडियन क्रिकेट का नया खेवनहार. एक के बाद एक नइय्या पार लगा रहा है. न्यू ज़ीलैंड के खिलाफ़ पहले मैच वन-डे में हाफ़ सेंचुरी मारी. 85 रन 81 गेंद में. वो भी नॉट आउट. टार्गेट भले ही आसान था लेकिन कोहली ने उसे हल्के में बिल्कुल नहीं लिया. वैसे ही बैटिंग की जैसे होबार्ट में श्री लंका के खिलाफ़ 320 रन 40 ओवर में चेज़ कर लिए थे. कोहली ने इसी क्रम में एक और हाफ़ सेंचुरी बनाई और एक और रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं. मज़े की बात ये है कि ये रिकॉर्ड अभी तक सचिन तेंदुलकर के नाम है. और सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं. कोहली को इंडियन क्रिकेट का नया तेंदुलकर कहा ही जा रहा है. कोहली की चेज़ करते वक़्त ये 32वीं हाफ़ सेंचुरी है. सचिन ने चेज़ करते वक़्त 34 हाफ़ सेंचुरी बनाई हैं. इस लिहाज़ से चेज़ करते वक़्त बनाई गई अगली तीन सेंचुरी कोहली को सचिन के आगे ले जायेंगी. और सचिन का रिकॉर्ड कोहली के नाम हो जायेगा. कोहली ने अपने करियर में 37 हाफ़ सेंचुरी मारी हैं. इसमें से 32 चेज़ करते वक़्त बनाई हैं. कोहली की वन-डे मैचों में 25 सेंचुरी हैं. जबकि सचिन ने अपने पूरे करियर में 49 सेंचुरी बनाई हैं. ये शायद एक शुरुआत हो. ठोस शुरुआत. कोहली के सचिन के रिकॉर्ड्स को अपने नाम करने की शुरुआत. क्यूंकि जिस तरह से और जिस रफ़्तार से कोहली रन बना रहे हैं, ये सच होता ही दिखा रहा है.
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:
Advertisement












