The Lallantop

विराट कोहली की जगह कौन लेगा? वसीम जाफर ने इस खिलाड़ी का नाम बता दिया

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के बाद भारत को नंबर-3 के लिए नया बैटर तलाशना होगा. क्योंकि, विराट कोहली ने पहले ही साफ कर दिया है कि 2027 उनका आखिरी वर्ल्डकप होगा. विराट के टीम से जाने के बाद, पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने नंबर- 3 के लिए एक खिलाड़ी को बेहतर विकल्प बताया है.

Advertisement
post-main-image
वसीम जाफर ने बताया कि नंबर-3 पर कौन ले सकता है विराट कोहली की जगह. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के बाद विराट कोहली के नंबर-3 बैटिंग पोजीशन से हटने के कारण टीम इंडिया को इस स्थान के लिए नया बल्लेबाज ढूँढना होगा।
  • विराट कोहली के संन्यास की घोषणा और उनका नंबर-3 पोजीशन पर लंबे समय से खेलना, भारत को इस स्थिति में बदलाव और नए विकल्प तलाशने पर मजबूर कर रहा है।
  • पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर के अनुसार, तिलक वर्मा विराट कोहली के स्थान पर नंबर-3 बल्लेबाज बन सकते हैं, जिससे टीम के लिए भविष्य में एक नई रणनीति सामने आ सकती है।

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के बाद टीम इंडिया को नंबर-3 के लिए नया बैटर तलाशना होगा. विराट कोहली (Virat Kohli) ने पहले ही क्लियर कर दिया है कि 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप उनका लास्ट वर्ल्ड कप होगा. किंग कोहली ODI में नंबर-3 पर बैटिंग करते हैं. उनके जाने के बाद भारत को नंबर-3 पर बैटर की तलाश करनी होगी. इस बीच पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने विराट कोहली के उत्तराधिकारी का नाम सुझाया है. उनका कहना है कि विराट के जाने के बाद तिलक वर्मा (Tilak Verma) वनडे टीम में उनकी जगह ले सकते हैं.

Advertisement

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर रहे वसीम जाफर, तिलक वर्मा के टैलेंट के कायल हैं. उन्होंने फ्यूचर में ODI टीम में तिलक वर्मा को नंबर-3 का सही विकल्प बताया. वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,

तिलक वर्मा की बहुमुखी प्रतिभा देखकर अच्छा लगता है. वह नंबर-3 पर सेंचुरी लगा चुके हैं. अब तिलक नंबर-5 और नंबर-6 पर भी शानदार बैटिंग कर रहे हैं. यह उनकी बहुत बड़ी खूबी है.  

Advertisement

इस दौरान वसीम जाफर ने तिलक वर्मा के फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड का भी जिक्र किया. उन्होंने दलीप ट्रॉफी में तिलक के हालिया परफॉर्मेंस को अहम बताया. इस बीच वसीम जाफर ने जोर देकर कहा कि उनमें अलग-अलग फॉर्मेट की चुनौतियों से निपटने की क्षमता है. उनके मुताबिक,  

जब विराट और रोहित टीम से जाएंगे, तब रोहित की जगह लेने के लिए यशस्वी जायसवाल मौजूद हैं. वह टॉप ऑर्डर के बैटर हैं. लेकिन, मुझे लगता है कि विराट की जगह कोई लेफ्ट हैंड बैटर होना चाहिए. तिलक में यह क्षमता है. हमने दलीप ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन को देखा है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका एवरेज 55 का है.  इसलिए तिलक तीनों फॉर्मेट में आसानी से जगह बना सकते हैं.  

जहां तक तिलक वर्मा की बात है, तो वह भारत के लिए 5 ODI खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 2 मैचों में नंबर-3 पर बैटिंग की. जबकि, बाकी दो में तिलक नंबर-4 और नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतरे. उनके नाम वनडे में 68 रन दर्ज हैं.

Advertisement
विराट की जगह लेना आसान नहीं

वसीम जाफर भले तिलक वर्मा को विराट कोहली का उत्तराधिकारी मानते हैं, लेकिन, नंबर-3 पर किंग कोहली की जगह लेना उनके लिए आसान नहीं है. विराट ODI में 2009 से नंबर-3 पर बैटिंग कर रहे हैं. उन्होंने इस पोजीशन पर अब तक 250 मैचों में बल्लेबाजी की है. वनडे क्रिकेट में विराट के नाम नंबर-3 पर सबसे ज्यादा 12988 रन दर्ज हैं. 

ये भी पढ़ें: 'थाली में परोसकर नहीं मिलता गोल्ड', एशियन गेम्स जीतकर संजू सैमसन को ये क्यों बोलना पड़ा?

फिलहाल, विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज में शतक जड़ा. तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले ODI में उन्होंने 139 रन बनाए थे. इस दौरान विराट ने वनडे में 15 हजार रन भी पूरे किए. अब विराट कोहली का अगला असाइनमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज होगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैचों की सीरीज 4 नवंबर से खेली जाएगी. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement