भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे को एक बड़ी सलाह दी है. उन्होंने रहाणे को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार विराट कोहली से T20 की बैटिंग सीखने की बात कही है. कैफ का कहना है कि रहाणे को स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपना खेल सुधारना चाहिए.
'रिंकू सिंह कप्तान... रहाणे विराट से सीखो', मोहम्मद कैफ की बात सुनेगी KKR?
Mohammad Kaif ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पर भी सवाल उठाए. रहाणे पिछले सीजन में KKR की कप्तानी कर रहे थे. उन्होंने कई मैचों में टीम को अच्छी शुरुआत दी, लेकिन 30-40 रनों की पारियां खेलकर आउट हो जाते थे.


दरअसल, KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे की बैटिंग और उनके स्ट्राइक रेट को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी को लेकर कैफ ने अजिंक्य रहाणे को विराट कोहली का उदाहरण दिया. उन्होंने बताया कि विराट भी एक समय स्पिन के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचना झेल रहे थे. लेकिन उन्होंने आलोचकों को जवाब देते हुए स्पिनर्स के खिलाफ अटैकिंग खेलना शुरू कर दिया.
विराट ने नए शॉट्स डेवलप किएमोहम्मद कैफ ने बताया कि विराट कोहली ने नए-नए शॉट्स डेवलप किए और अपनी रेंज बढ़ाई. उन्होंने अजिंक्य रहाणे को भी यही करने की सलाह दी. कैफ ने कहा,
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पर भी सवाल उठाए“विराट कोहली भी ऐसी ही स्थिति में थे. स्पिनर्स के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट गिर रहा था. उन्होंने स्पिनर्स पर अटैक करके और नए शॉट्स खेलकर सबको चुप करा दिया. अजिंक्य रहाणे के पास स्पिन के खिलाफ सिर्फ स्लॉग स्वीप है. उन्हें डाउन द ग्राउंड पावर हिटिंग पर काम करना चाहिए. स्पिनर्स के खिलाफ अपने शॉट्स की रेंज बढ़ानी होगी, जैसा विराट ने किया है. विराट कोहली ने सबके लिए बेहतरीन उदाहरण पेश किया है और अजिंक्य रहाणे भी इससे सीख सकते हैं.”
अजिंक्य रहाणे पिछले सीजन में KKR की कप्तानी कर रहे थे. उन्होंने कई मैचों में टीम को अच्छी शुरुआत दी, लेकिन 30-40 रनों की पारियां खेलकर आउट हो जाते थे. मोहम्मद कैफ ने कहा कि अजिंक्य रहाणे को कोई मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड भी नहीं मिला. स्पिनर्स आते ही वो परेशान हो जाते हैं. 30-40 रन ठीक हैं, लेकिन मैच जिताने के लिए और ज्यादा स्कोर की जरूरत है.
मोहम्मद कैफ ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा,
रिंकू सिंह कप्तान होने चाहिए“KKR ने कप्तान चुनने का फैसला काफी देर से लिया. टीम शायद टीम लंबे समय के लिए किसी और को कप्तान बनाने की सोच रही थी, लेकिन अंत में अजिंक्य रहाणे के अनुभव पर भरोसा किया गया.”
टीम के भविष्य की बात करते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा कि KKR को अब रिंकू सिंह को भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार करना चाहिए. रिंकू सिंह कई सालों से KKR के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वो दबाव में भी अच्छा परफॉर्म करते हैं. कैफ ने कहा,
“रिंकू सिंह को KKR को अपने भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार करना चाहिए. वो हर फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं. हालांकि वो भारत के लिए टेस्ट नहीं खेलते, लेकिन हर फॉर्मेट में योगदान दे सकते हैं. मैं उत्तर प्रदेश से हूं, इसलिए राज्य टीम के लिए उनके योगदान के बारे में जानता हूं. कई बल्लेबाज रन बनाते हैं, लेकिन रिंकू के रन उन मैचों में आते हैं जहां टीम को जीत की जरूरत होती है. वो तैयार हैं.”
बता दें कि IPL 2026 के लिए KKR ने अजिंक्य रहाणे को ही कप्तान बनाया है. जबकि रिंकू सिंह को टीम का वाइस कैप्टन बनाया गया है. इससे साफ है कि फ्रेंचाइजी रिंकू को लंबे समय के लिए लीडरशिप की तैयारी में रखना चाहती है.
मोहम्मद कैफ की ये सलाह अजिंक्य रहाणे के लिए काफी महत्वपूर्ण है. IPL जैसे तेज फॉर्मेट में स्पिन के खिलाफ खेल सुधारना बहुत जरूरी हो गया है. अगर अजिंक्य रहाणे विराट कोहली की तरह अपना खेल बदलते हैं, तो वो न सिर्फ खुद बेहतर प्रदर्शन करेंगे, बल्कि KKR की टीम को भी मजबूती देंगे.
वीडियो: कोहली से लेकर सैमसन तक सचिन ने सबका साथ दिया, क्रिकेट की कौन-सी ज़रूरी चीज़ बताते हैं तेंदुलकर?






















