The Lallantop

'धुरंधर 2' ने मात्र छह दिनों में तोड़ा 'एनिमल' और 'कांतारा: चैप्टर 1' का रिकॉर्ड

'धुरंधर 2' के सामने अब अगली फिल्म शाहरुख खान की 'पठान' है. ये 'स्त्री 2' से पहले भी आगे निकल चुकी है.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर 2' की कमाई में नॉर्थ अमेरिका मार्केट का बड़ा योगदान है.

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है. इस दौरान फिल्म ने Rishab Shetty की Kantara: Chapter 1 और Ranbir Kapoor स्टारर Animal के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है. खास बात ये है कि ऐसा करने में इस मूवी को महज छह दिन का समय लगा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मंडे टेस्ट में वर्ल्डवाइड 101.19 करोड़ रुपये छापने के बाद ‘धुरंधर 2’ ने पहले मंगलवार को भी ज़बरदस्त कलेक्शन किया है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, मूवी ने रिलीज़ के छठे दिन भारत में नेट 56.55 करोड़ रुपये कमाए हैं. ग्रॉस कलेक्शन जोड़ने पर ये आंकड़ा 67.67 करोड़ रुपये के पार चला जाता है. भारत में फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ ऐसा रहा है,

डे ज़ीरो (पेड प्रिव्यू) - 51.60 करोड़ रुपये
पहला दिन (पहला गुरुवार) - 121.03 करोड़ रुपये
दूसरा दिन (पहला शुक्रवार) - 96.76 करोड़ रुपये
तीसरा दिन (पहला शनिवार) - 135.15 करोड़ रुपये
चौथा दिन (पहला रविवार) - 137.43 करोड़ रुपये
पांचवां दिन (पहला सोमवार) - 77.79 करोड़ रुपये
छठा दिन (पहला मंगलवार) - 67.67 करोड़ रुपये

Advertisement

टोटल: 687.43 करोड़ रुपये (ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन)

रिलीज़ के छठे दिन तक 'धुरंधर 2' ने भारत में ही 687.43 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. मंगलवार को मूवी ने ओवरसीज़ मार्केट से 6.57 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह फिल्म का छठे दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 74.24 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा. 'धुरंधर 2' ने अबतक ओवरसीज़ मार्केट से 231.57 करोड़ रुपये छापे हैं. डोमेस्टिक कलेक्शन को जोड़ें तो इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 919 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है.

'धुरंधर 2' रोज़ाना किसी-न-किसी बड़ी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ रही है. पहले सोमवार को ये 'पीके' और 'छावा' से आगे निकली. वहीं मंगलवार को इसने 'कांतारा: चैप्टर 1' (852.36 करोड़), 'स्त्री 2' (857.15 करोड़) और 'एनिमल' (915 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. इन फिल्मों के रिकॉर्ड्स को रिलीज़ के पहले हफ़्ते में ही तोड़ देना वाकई एक कमाल की उपलब्धि है. 'धुरंधर 2' के सामने अब अगली फिल्म शाहरुख खान की 'पठान' है. उस मूवी ने सिनेमाघरों में 1055 करोड़ रुपये कमाए थे. अनुमान है कि रणवीर की फिल्म अगले दो-तीन दिनों में इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देगी.

Advertisement

वीडियो: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने पहले ही वीकेंड पर कौन-कौन से रिकॉर्ड बना डाले?

Advertisement