The Lallantop

सचिन देखते रहे, विराट कोहली ने वानखेडे में तोड़ा उनका बहुत बड़ा रिकॉर्ड!

Virat ने 2023 में वनडे क्रिकेट में 1,000 रन पूरे कर लिए हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने श्रीलंका के खिलाफ़ 34 रन पूरे करते ही ये आंकड़ा पार किया.

Advertisement
post-main-image
विराट के नाम एक और शानदार रिकॉर्ड (तस्वीर - PTI)

विराट कोहली (Virat Kohli) श्रीलंका के खिलाफ़ शतक मारने से चूक गए. हालांकि इसके बावजूद उन्होंने सचिन तेंडुलकर का एक शानदार रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ये रिकॉर्ड विराट की कंसिस्टेंसी का सबूत भी है. विराट ने 2023 में वनडे क्रिकेट में 1,000 रन पूरे कर लिए हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने श्रीलंका के खिलाफ़ 34 रन बनाकर ये आंकड़ा पार किया. इसके साथ ही वो वर्ल्ड क्रिकेट में पहले ऐसे बल्लेबाज़ बन गए, जिसने आठ बार साल में 1,000 से ज्यादा वनडे रन्स बनाए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विराट वनडे वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ़ विराट की शुरुआत अटकी-अटकी सी रही. कुछ बाउंड्री लगाने के बाद विराट ने श्रीलंकन फील्डर्स को दौ मौके भी दिए. हालांकि, फील्डर्स ने ये कैच ड्रॉप कर दिए. एक कॉट-एंड-बोल्ड का मौका दुषमंत चमीरा ने गंवाया. इसके बाद विराट ने अपना फ्लो पकड़ लिया और श्रीलंकाई बॉलर्स को मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाने लगे. विराट ने 88 रन की शानदार पारी खेली.

1,000 रन का आंकड़ा पार करते ही विराट, तेंडुलकर को पीछे छोड़ गए. विराट ने सात बार वनडे क्रिकेट में एक साल में 1,000 रन से ज्यादा रन्स बनाए थे. विराट ने अब ये काम आठ बार कर दिया है. विराट के वो आठ साल - 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019 and 2023 रहे. वहीं, तेंडुलकर ने 1994, 1996, 1997, 1998, 2000, 2003 and 2007 में ऐसा किया था.

Advertisement
Ind vs SL

इस मैच में श्रीलंका के कप्तान कुसल परेरा ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया. रोहित शर्मा ने पहली बॉल पर चौका जड़ा. और अगली बॉल पर दिलशन मदुशंका ने उन्हें बोल्ड कर दिया. इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने पारी को संभाला. भारत ने 37 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 240 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल ने 92 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कोहली ने 88 रन बनाए.

दोनों ही बल्लेबाज अच्छे टच में होने के बावजूद शतक से चूक गए. 

Advertisement
Advertisement