The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Kohli surpasses MS Dhoni with 10th innings win as captain

बिना कोई रन बनाए ही विराट कोहली ने तोड़ दिया धोनी-अज़हर-गांगुली का बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने तमाम भारतीय कप्तानों को पीछे छोड़ा!

Advertisement
pic
16 नवंबर 2019 (अपडेटेड: 16 नवंबर 2019, 02:05 PM IST)
Img The Lallantop
बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली. फोटो: Virat Kohli Twitter
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंदौर का होल्कर मैदान विराट कोहली के लिए खास है. पहले आए तो दोहरा शतक लगाया. अब आए तो बांग्लादेश को हराकर इतिहास रच दिया. भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज़ का पहला टेस्ट इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया. टीम इंडिया ने इस मुकाबले को पारी और 130 रनों से जीत लिया है. मयंक अग्रवाल का दोहरा शतक समेत. शमी,अश्विन, उमेश के कमाल की तारीफ हो रही है. लेकिन बिना कोई रन बनाए भी विराट ने इतिहास रच दिया है. विराट कोहली पारी से टेस्ट जीतने वाले भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं. विराट की कप्तानी में भारत ने दसवीं बार कोई मैच पारी से जीता है. इससे पहले ये रिकॉर्ड महेन्द्र सिंह धोनी के नाम था. उनकी कप्तानी में भारत ने 9 बार पारी से मैच जीता था. जबकि अज़हरुद्दीन 8 बार, सौरव गांगुली 7 बार ही ये कारनामा कर पाए हैं. इतना ही नहीं विराट की कप्तानी में भारत ने लगातार तीसरे टेस्ट को पारी से जीता है. इससे पहले घर में ही दक्षिण अफ्रीका को भी हमने ऐसे ही मात दी थी. अफ्रीकी शेरों को पहले पुणे में पारी और 137 रन से हराया. इसके बाद रांची में पारी और 202 रनों से ढेर कर दिया. विराट की कप्तानी में टीम ऐसे विजयरथ पर सवार है कि, मानो उसे दूसरी पारी खेलने की ज़रूरत ही नहीं है. जानें कैसे एक पारी खेलकर ही जीत गई टीम इंडिया: इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीता, पहले खेलते हुए 150 रन बनाए. शमी ने पहली पारी में 3, उमेश, इशांत, अश्विन ने 2-2 विकेट लिए. जवाब में भारत खेलने उतरा. उसने मयंक अग्रवाल के रिकॉर्ड 243 रनों से विशाल 493/6 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इसके बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 213 रनों पर सिमट गई. इसमें शमी ने 4, अश्विन ने 3, उमेश ने 2 और इशांत ने एक विकेट लिया. इस तरह से भारत पहला टेस्ट रिकॉर्ड के साथ जीत गया. अब सीरीज़ का दूसरा मैच ईडन गार्डेन्स में डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जाएगा. ये भारत और बांग्लादेश दोनों का ही पहला पिंक बॉल टेस्ट होगा.
1983 में कपिल देव का जो नटराज रूप दुनिया नहीं देख पाई, क्या उसे रणवीर सिंह सच में दिखा देंगे?

Advertisement

Advertisement

()