The Lallantop

राहुल द्रविड़ ने 4 विकेट भी लिए थे, वीडियो देख जान ल्यो कौन-कौन था शिकार

जिन्होंने राहुल द्रविड़ को बॉलिंग करते ना देखा हो, वो भी आंखें सेक लें.

Advertisement
post-main-image
राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 5 विकेट भी लिए हैं.
भारत में दीवारें तो बहुत हैं, मगर एक दीवार सबकी फेवरेट है. बननी शुरू हुई थी 1996 में. 3 अप्रैल 1996 को. श्रीलंका के खिलाफ. फिर समय बीतता गया. दीवार बड़ी होती गई. वनडे में 10889 रन. टेस्ट में 13288 रन. फिर 2011 में ये दीवार बननी रुक गई. और अब वो दीवार नई दीवारें बना रहा है. बात कर रहे हैं राहुल द्रविड़ की. भारतीय क्रिकेट की दीवार राहुल द्रविड़ की. राहुल की लंबी-लंबी और मैच जिताऊ पारियां, उनकी विकेट कीपिंग तो सबको याद होगी मगर उनकी बॉलिंग किसी को याद नहीं होगी. कई लोग चौक सकते हैं. राहुल द्रविड़ और बॉलिंग. जी हां राहुल करियर की शुरुआत में जुम्मा-जुम्मा बॉलिंग भी करवाते थे. राइट आर्म ऑफ ब्रेक. द्रविड़ ने अपने वनडे करियर के 344 मैचों में कुल 31 ओवर डाले हैं. साथ ही इनमें चार विकेट लिए हैं. उनमें से तीन विकेट का वीडियो भी देख लीजिए-

# द्रविड़ ने पहली बार बॉलिंग करवाई थी 26 जुलाई 1997 को. श्रीलंका के खिलाफ. दो ओवर डाले थे. 6 रन दिए थे. विकेट नहीं मिला था. मगर चौथी बार 1999 में जब उनके हाथ में गेंद थमाई गई तो उन्होंने अपने करियर का पहला विकेट लिया. पाकिस्तान के खिलाफ. वो भी सईद अनवर का. वीडियो में आपने देखा भी.
# फिर 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें एक बार फिर गेंद थमाई गई. तब जब सारे भारतीय गेंजबाज बेअसर दिखाई पड़ रहे थे. बैटिंग पर थे गैरी क्रिस्टेन और हर्सेल गिब्स. 200 से ज्यादा की पार्टनरशिप हो चुकी थी. राहुल ने तब गैरी क्रिस्टेन का विकेट लिया था. इसकी अगली ही गेंद पर राहुल ने लांस क्लूजनर का विकेट लिया था. इसी मैच में राहुल ने अपने करियर के एक साथ सबसे ज्यादा 9 ओवर डाले थे. करियर बेस्ट भी उनका इसी मैच में निकला. 43 रन देकर 2 विकेट.
राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़ की टेस्ट में खेली गईं लोहालाठ पारियां कौन भूल सकता है.

अपना चौथा विकेट भी राहुल ने सन 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही लिया. शॉन पोलॉक का. वो भी बोल्ड मारकर. और इसी मैच में द्रविड़ ने आखिरी बार बॉलिंग करवाई थी. वनडे मैचों में.
तो ये चार विकेट तो हो गए वनडे मैचों के. एक विकेट द्रविड़ ने टेस्ट मैच में भी लिया था. 10 मई 2002 को. वेस्ट इंडीज के खिलाफ. आरडी जैकब्स का. कुल मिलाकर द्रविड़ ने टेस्ट मैचों में 20 ओवर ही डाले. और इसी मैच में उन्होंने ओवरऑल आखिरी बार बॉलिंग की थी.
344 वनडे खेले हेैं द्रविड़ ने.
344 वनडे खेले हैं द्रविड़ ने.

द्रविड़ की बॉलिंग का वीडियो देखकर यही लगा होगा कि उनको तो और बॉलिंग करवानी चाहिए थी. एक्शन भी सही थी. बॉल भी सही पड़ रही थी. फिर भाई ने विकेट भी हल्के नहीं लिए थे. मगर बाद में द्रविड़ पर एक और जिम्मेदारी आन पड़ी थी ना. विकेट कीपिंग की. शायद इसलिए भी उन्होंने बॉलिंग से संन्यास ले लिया होगा. फिलहाल तो द्रविड़ भारतीय अंडर 19 टीम के साथ न्यूजीलैंड में हैं. बतौर कोच. वहां वर्ल्डकप चल रहा है. और जिस तरह भारतीय टीम वहां लगातार जीत रही है, द्रविड़ की कोचिंग का असर दिख रहा है.


ये भी पढ़ें: 
नाचो भइया! पाकिस्तान को हराकर भारत ने वर्ल्डकप जीत लिया है

अंडर19 वर्ल्ड कप में शुभम गिल का ये शॉट विराट कोहली के धांसू शॉट की याद दिला रहा है

नई ओपनिंग जोड़ी, फिर भी भारत ने 10 विकेट से जिंबाब्वे को पटका

61 पर 4 विकेट थे, 64 पर पूरी टीम आउट हो गई

गुस्साए विराट कोहली ने मैच रैफरी के कैबिन में जाकर क्या कहा है?

हार्दिक पांड्या से कहना चाहता हूं- टोपा हो का बे

जयपुर की गलियों से निकला ये जोरदार बॉलर सबको चौंका रहा है

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement
Advertisement