The Lallantop

जनता को पसंद दागदार नेता? तमिलनाडु चुनाव में आपराधिक रिकॉर्ड वाले कई MLA ने बेदाग उम्मीदवारों को धूल चटाई

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में आपराधिक मामले घोषित करने वाले 126 विधायकों में से 8 यानी 6 प्रतिशत विधायकों को अपने विधानसभा में 50 प्रतिशत या इससे भी ज्यादा वोट शेयर मिला है. इन 126 विधायकों में से 68 ने साफ छवि वाले प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के खिलाफ जीत दर्ज की है.

Advertisement
post-main-image
तमिलनाडु में दागी छवि वाले 68 विधायकों ने साफ छवि वाले प्रतिद्वंदी के खिलाफ जीत दर्ज की है. (इंडिया टुडे)

बीती 12 मई को एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट आई थी. इस रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में चुने गए 234 में से 126 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं. इसी संस्था ने 2 जून को एक और रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक, इन 126 विधायकों में से 68 विधायकों ने साफ छवि वाले उम्मीदवारों के खिलाफ जीत दर्ज की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

68 दागी विधायकों ने साफ छवि वाले उम्मीदवार को हराया

ADR के मुताबिक, आपराधिक मामले घोषित करने वाले 126 विधायकों में से 8 यानी 6 प्रतिशत विधायकों को अपने विधानसभा में 50 प्रतिशत या इससे भी ज्यादा वोट शेयर मिला है. इन 126 विधायकों में से 68 ने साफ छवि वाले प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के खिलाफ जीत दर्ज की है.

Advertisement

इन 68 दागी विधायकों में से 3 विधायकों ने तो 25 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर के साथ जीत दर्ज की है. वहीं साफ छवि वाले 108 विधायकों में से 6 (लगभग 6 प्रतिशत) विधायकों को अपने विधानसभा में 50 प्रतिशत या इससे भी ज्यादा वोट शेयर मिला है.

AIADMK चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीसामी उन तीन आपराधिक मामले घोषित करने वाले विधायकों में से हैं, जिनको 25 प्रतिशत से ज्यादा वोटों जीत मिली. उन्होंने एडप्पादी विधानसभा क्षेत्र से 37.99 प्रतिशत वोट के अंतर से जीत हासिल की है.

तमिलनाडु विधानसभा के 234 विधायकों में से 194 करोड़पति हैं. इनमें से 11 विधायकों ने 50 प्रतिशत या इससे ज्यादा वोट शेयर से जीत हासिल की है. वहीं बाकी बचे 40 विधायकों में से 7 ने 50 प्रतिशत या इससे ज्यादा वोट शेयर के साथ जीत दर्ज किया है. राज्य के 15 विधायकों ने 1,000 से कम वोट के अंतर से जीत हासिल की है, जबकि 8 विधायकों ने 25 प्रतिशत से ज्यादा वोट के अंतर से जीत हासिल की है.

Advertisement

महिला विधायकों का प्रदर्शन

तमिलनाडु विधानसभा में 234 में से 23 महिला विधायक चुनी गई हैं. सभी महिला विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों में 32 प्रतिशत और इससे ज्यादा वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है. तिरुप्पुर उत्तर से तमिलगा वेट्री कझगम की विधायक वी. सत्याबामा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 49.88 प्रतिशत वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है.

नोटा का प्रदर्शन कैसा रहा?

2013 में चुनाव आयोग ने वोटर्स को नोटा बटन का ऑप्शन दिया था. तमिलनाडु चुनाव 2026 में 4 करोड़ 93 लाख 24 हजार 125 वोटर्स ने वोट किया. उसमें से नोटा को 1 लाख 99 हजार 805 वोट मिले. यानी कुल वोट का 0.41 प्रतिशत. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) चुनाव सुधार के लिए काम करने वाली एक संस्था है. इसने तमिलनाडु इलेक्शन वॉच के साथ तमिलनाडु चुनाव 2026 का एनालिसिस किया है.

वीडियो: तमिलनाडु में BJP के लिए बड़ा झटका, अमित शाह के करीबी अन्नामलाई के इस्तीफे की अटकलें!

Advertisement