The Lallantop

'IPL में हमारे साथ राजनीति हुई... ', RCB की जीत के बाद डीके शिवकुमार की ये बात BCCI को चुभेगी!

DK Shivkumar on RCB: अहमदाबाद में IPL 2026 का फाइनल मैच ख़त्म होने के बाद कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने मैच वेन्यू को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी. हालांकि, उन्होंने कर्नाटक के लोगों और RCB के फैंस को सरकार की तरफ से शुभकामनाएं भी दी हैं.

Advertisement
post-main-image
डीके शिवकुमार ने आईपीएल फाइनल मैच वेन्यू को लेकर नाराज़गी जताई. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IPL 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें RCB ने 5 विकेट से जीत हासिल की।
  • BCCI ने KSCA की अतिरिक्त मुफ्त टिकट की मांगों को नियमों के खिलाफ मानते हुए फाइनल मैच का वेन्यू बेंगलुरु से अहमदाबाद में शिफ्ट करने का फैसला किया।
  • डीके शिवकुमार ने मैच का वेन्यू बदलने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह निर्णय राजनीति के कारण लिया गया, जिससे बेंगलुरु के प्रशंसकों को असुविधा हुई।

‘RCB का मैच बेंगलुरु में ही होना चाहिए था. हमारे साथ नाइंसाफी हुई है. राजनीति की वजह से मैच वहां ले जाया गया.’ ये बात कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कही है. उनके मुताबिक IPL 2026 का फाइनल मैच (RCB Vs GT) बेंगलुरु में होना चाहिए था. उन्होंने और भी कई बातें कही हैं, लेकिन उससे पहले मैच के बारे में जान लीजिए. 

Advertisement

31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. बेंगलुरु की टीम 17 साल तक ट्रॉफी का इंतजार करने के बाद लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में RCB के गेंदबाजों ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट पर 155 रन पर ही रोक दिया. फिर टीम ने ये टारगेट 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर हासिल कर लिया.

डीके शिवकुमार ने क्या कहा? 

मैच खत्म होने के बाद कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने IPL फाइनल के वेन्यू को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी. कहा है कि अगर फाइनल बेंगलुरु में खेला जाता तो आरसीबी के फैंस के लिए यह एक बहुत बड़ा और शानदार पल होता. उन्होंने आगे कहा, 

Advertisement

‘राजनीति की वजह से मैच बेंगलुरु से हटाकर अहमदाबाद ले जाया गया. अब मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा. RCB के खिलाड़ियों और पूरी टीम को बधाई. पिछली बार भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया था और इस साल भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. कर्नाटक के लोगों, RCB के फैंस, कर्नाटक राज्य और सरकार की तरफ से मैं उन्हें दिल से शुभकामनाएं देता हूं.’

मैच का वेन्यू क्यों बदला? 

वैसे, IPL 2026 का फाइनल पहले बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में होना था, क्योंकि‍ आरसीबी डिफेंडिंग चैंपियन था. लेक‍िन BCCI ने जब प्लेऑफ का शेड्यूल जारी किया, तो सिर्फ इतना कहा गया था कि कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) और अधिकारियों की कुछ मांगें थीं, जो बोर्ड के नियमों और प्रोटोकॉल से बाहर थीं. इसलिए फाइनल का वेन्यू बदल दिया गया.

फि‍र 8 मई को BCCI सचिव Devajit Saikia ने इसकी वजह साफ की थी. उन्होंने बताया था कि IPL के नियमों के मुताबिक, होस्ट क्रिकेट संघ को स्टेडियम की कुल सीटों का सिर्फ 15 प्रतिशत हिस्सा मुफ्त टिकट (कॉम्प्लिमेंट्री टिकट) के तौर पर दिया जाता है. लेकिन KSCA ने इससे कहीं ज्यादा टिकट मांगे थे.

Advertisement

सैकिया के मुताबिक, KSCA ने 2 मई को जवाब देकर कहा कि 15 प्रतिशत मुफ्त टिकटों के अलावा उन्हें अपने सदस्यों, जुड़े क्लबों और अन्य लोगों के लिए अतिरिक्त टिकट भी चाहिए. इसके बाद BCCI ने फाइनल को अहमदाबाद शिफ्ट करने का फैसला लिया.

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम करीब 1.20 लाख दर्शकों की क्षमता वाला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है. यहां 2022, 2023 और 2025 में भी IPL फाइनल खेले जा चुके हैं. पिछले साल इसी मैदान पर RCB ने Punjab Kings को 6 रन से हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता था.  

वीडियो: नेतानगरी: डीके शिवकुमार को ज्योतिषी ने पर्ची पर क्या लिखकर दिया था? सब पता चल गया

Advertisement