The Lallantop

असम में इंडियन एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, 5 जवान शहीद

IAF AN-32 Plane Crash: एयरफोर्स ने हादसे की जांच के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है. बयान में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बनाने की बात सामने आई है. शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि एयरबेस परिसर में लैंडिंग के बाद एयरक्राफ्ट में आग लग गई.

Advertisement
post-main-image
जोरहाट के एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान वायुसेना का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हुआ. (ITG/X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय वायु सेना का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें पांच जवान शहीद और एक को-पायलट गंभीर रूप से घायल हुआ।
  • यह हादसा जोरहाट के रोवरियाह एयर फोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान हुआ, जहां एयरक्राफ्ट में आग लगने की आशंका के कारण दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
  • वायु सेना ने घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित कर दी है और हादसे के कारणों व नुकसान का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।
author-image
अनुपम मिश्रा

असम के जोरहाट एयरबेस पर इंडियन एयरफोर्स (IAF) का AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. शनिवार, 13 जून को लैंडिंग के दौरान एयरक्राफ्ट हादसे में वायुसेना के पांच जवान शहीद हो गए. इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं. एक को-पायलट गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े शिवानी शर्मा, पूर्ण बिकाश और अनुपम मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, AN-32 एक ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है जिसका इस्तेमाल भारतीय वायु सेना सामान को लाने-ले जाने के लिए करती है. यह हादसा जोरहाट के रोवरियाह एयर फोर्स स्टेशन पर तब हुआ, जब 43 स्क्वाड्रन का AN-32 विमान एयरबेस पर उतर रहा था.

वायुसेना ने क्या कहा?

प्लेन क्रैश की खबर मिलते ही फायरफाइटिंग टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू का काम शुरू किया. भारतीय वायु सेना ने एक बयान में कहा,

Advertisement

“भारतीय वायु सेना को असम के जोरहाट में AN-32 दुर्घटना में पांच कर्मियों की मौत पर गहरा अफसोस है. स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान दिया. भारतीय वायुसेना शोक में डूबे परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है और दुख की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है.”

indian air force
इंडियन एयरफोर्स का बयान. (X)

इससे पहले वायुसेना ने कहा था,

"आज जोरहाट में लैंडिंग के दौरान IAF का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. हादसे की वजह का पता लगाने के लिए 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' गठित की जा रही है."

Advertisement
air force plane crash
(X @IAF_MCC)
लैंडिंग के समय आग लगने का दावा

एयरफोर्स ने हादसे की जांच के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है. बयान में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बनाने की बात सामने आई है. शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि एयरबेस परिसर में लैंडिंग के बाद एयरक्राफ्ट में आग लग गई. आग और क्रैश की सही वजह जांच के बाद ही पता चल पाएगी.

Indian air force
इंडियन एयरफोर्स का बयान. (X)
मौके पर सीनियर अधिकारी

भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जोरहाट में क्रैश वाली जगह पर आग बुझाने का काम चल रहा है. रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि वायु सेना के सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं. वायु सेना ने अभी तक एयरक्राफ्ट को हुए नुकसान के बारे में पूरी जानकारी जारी नहीं की है. शुरुआती जांच पूरी होने के बाद ही AN-32 के नुकसान के बारे में सटीक जानकारी मिल पाएगी.

वीडियो: झारखंड में हुआ एयर एम्बुलेंस प्लेन क्रैश, मौके पर ही 7 लोगों की मौत, क्या पता चला?

Advertisement