The Lallantop

PKL: अपने ही पूर्व रेडर से हारते-हारते बचे तमिल थलाइवाज!

यूमुंबा के खिलाफ टाई रहा मैच.

Advertisement
post-main-image
U Mumba के लिए अकेले लड़े V Ajith Kumar (PKL)
तमिल थलाइवाज के पूर्व रेडर अजित कुमार की तमाम कोशिशें भी यू मुंबा को जीत नहीं दिला पाईं. एंड टू एंड चले मैच में थलाइवाज के खिलाफ मुंबा को 30-30 से टाई पर मजबूर होना पड़ा. इससे पहले थलाइवाज ने मैच के ज्यादातर वक्त तक मुंबा पर लीड बनाए रखी. लेकिन फिर अजित कुमार ने अकेले दम पर 15 पॉइंट्स बनाते हुए अपनी टीम को लीड दिला दी. हालांकि इसके बाद भी अंतिम पलों में मुंबा की थोड़ी लापरवाही उन पर भारी पड़ी और थलाइवाज हार से बच गए. यह थलाइवाज के इस सीजन का दूसरा टाई मैच है. इससे पहले थलाइवाज के डिफेंडर्स ने मैच में बेहतरीन शुरुआत की. दूसरे सीजन के चैंपियंस मुंबा को थलाइवाज के कैप्टन सुरजीत सिंह और लेफ्ट कॉर्नर साहिल सिंह ने खूब परेशान किया. पहले मैच के हीरो अभिषेक सिंह और अजित कुमार लगातार रेड्स में पकड़े गए. # U Mumba vs Tamil Thalaivas जबकि दूसरी ओर मंजीत और भवानी राजपूत ने अपनी रेड्स से भी थलाइवाज को पॉइंट्स दिलाए. पहले हाफ के सातवें मिनट में ही थलाइवाज ने मुंबा को ऑलआउट कर आठ पॉइंट्स की लीड ले ली. पहले 15 मिनट में थलाइवाज के छह टैकल्स सफल रहे. हालांकि इस हाफ के आखिरी पांच मिनट्स में मुंबा ने वापसी की पूरी कोशिश की और नौ पॉइंट्स बना लिए. अजित कुमार ने चार पॉइंट्स की एक सुपर रेड मारते हुए ऑल आउट के भी दो पॉइंट्स बटोर आखिरी मिनट में मुंबा को थलाइवाज के एकदम क़रीब पहुंचा दिया. पहले हाफ के अंत तक थलाइवाज 17-14 से आगे थे. लेकिन मोमेंटम पूरी तरह से मुंबा की ओर था. हालांकि थलाइवाज ने दूसरे हाफ की शुरुआत भी अटैकिंग मोड पर की. भवानी राजपूत एक बार फिर से थलाइवाज के अटैक के हीरो रहे. दूसरी ओर, 2019 सीजन में थलाइवाज के लिए खेले अजित कुमार ने अकेले दम पर मुंबा को उठाने की पूरी कोशिश की. अजित ने अपना सुपर 10 मारते हुए मुंबा को रेस में बनाए रखा. लेकिन दूसरी ओर से उन्हें सपोर्ट नहीं मिला. हालांकि इसके बाद भी अजित ने एक वक्त पर मुंबा को थलाइवाज से आगे कर दिया था. लेकिन दूसरी ओर से थलाइवाज ने एकदम कैल्कुलेटेड गेम दिखाया. और हालात ऐसे बने कि मुंबा की आखिरी रेड डू ऑर डाई हो गई और थलाइवाज ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए मैच बराबरी पर खत्म करा लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement