The Lallantop

राफेल नडाल की ये बात सुनकर नोवाक जोकोविच को अच्छा नहीं लगेगा!

यूएस ओपन से पहले नडाल ने जोकोविच पर टिप्पणी की है.

Advertisement
post-main-image
नडाल और जोकोविच (Courtesy: Reuters)

टेनिस के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने 22 ग्रैंड स्लैम टाइटल्स जीते हैं. 23वे ग्रैंड स्लैम के लिए नडाल यूएस ओपन (US Open) में हिस्सा लेने वाले हैं. इसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से पहले नडाल ने चैम्पियन प्लेयर नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) पर बड़ा बयान दिया है. नडाल ने कहा है कि 'खेल किसी भी प्लेयर से बड़ा होता है'. दरअसल जोकोविच यूएस ओपन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. ऐसे में नडाल का ये बयान इसी बात पर आया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

21 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक टेनिस के इतिहास के सबसे शानदार प्लेयर्स में से एक हैं. नोवाक जोकोविच ने अब तक कोविड वैक्सीन नहीं लगवाई है और इसलिए वो यूएस ओपन से बाहर हो गए हैं. दरअसल मैच के ड्रॉ की घोषणा होने से पहले ही जोकोविच ने खुद अपना नाम वापस ले लिया था, क्योंकि यूएस ओपन में हिस्सा लेने के लिए प्लेयर्स का वैक्सीन लेना ज़रूरी था.

Advertisement

नियमों के अनुसार यूएस जाने वाले हर यात्री को फ्लाइट में चढ़ने से पहले ही वैक्सिनेशन का सर्टिफिकेट दिखाना पड़ता है. यूएस ओपन से पहले जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी हिस्सा नहीं लिया था. जोकोविच 2021 यूएस ओपन के फाइनलिस्ट रहे थे. फाइनल में रूस के दनील मेदवेदेव ने जोकोविच को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया था. जोकोविच की अनुपस्थिति पर नडाल ने कहा -

‘व्यक्तिगत रूप से ये मेरे लिए बुरी खबर है. दुनिया के बेस्ट प्लेयर्स जब भी कोई बड़ा टूर्नामेंट मिस करते हैं, तो हमें खराब ही लगता है. टूर्नामेंट में टेनिस इतिहास के बेस्ट प्लेयर्स में से एक नहीं होंगे. ये एक बड़ी बात है. ये फ़ैन्स के लिए और टूर्नामेंट के लिए अच्छी बात नहीं है. प्लेयर्स के लिए भी अच्छी बात नहीं है, क्योंकि हम सबसे अच्छे प्लेयर्स के खिलाफ खेलना चाहते हैं. लेकिन मैं दूसरी ओर ये भी कहना चाहूंगा - ये खेल किसी भी प्लेयर से बड़ा है. मैंने ये कई बार कहा है.’

नडाल इंजरी के चलते 2022 विंबलडन से बाहर हो गए थे. नडाल को सेमीफाइनल से ठीक पहले एबडोमेन इंजरी हुई थी. जिसके बाद सिनसिनाटी मास्टर्स में नडाल ने वापसी की. यूएस ओपन के पहले राउंड में नडाल का सामना ऑस्ट्रेलिया के रिंकी हिजिकटा से होगा. ये मैच 31 अगस्त को खेला जाएगा. 

Advertisement

कहानी भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्ननंदा की, जिन्होंने 6 महीने में तीसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन को हराया है

Advertisement