The Lallantop

वर्ल्ड कप से पहले धोनी पर सवाल उठाने वालों को कोहली ने दिया जवाब

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कोहली ने धोनी को लेकर खुलकर बातचीत की है.

Advertisement
post-main-image
धोनी कोहली से भी आगे हैं सर्वे में.
क्रिकेट वर्ल्ड कप-2019 जल्द ही होने जा रहा है. चारों तरफ इसकी चर्चा है. इस बीच इंडिया टुडे से जुड़े क्रिकेट एक्सपर्ट बोरिया मजूमदार ने इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली का इंटरव्यू लिया है. इसमें क्या खासमखास बातें निकलीं आइए जानते हैं.
(1) 2019 का वर्ल्ड कप क्या आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है? इस सवाल के जवाब में विराट कोहली ने कहाः
"अगर आप सारी चीजों को देखते हैं तो इसका जवाब शायद हां है. 2011 (क्रिकेट वर्ल्डकप) में मैं शामिल था लेकिन महज़ एक खिलाड़ी के तौर पर. मैं मैनेजमेंट और मीटिंग्स वगैरह से दूर था. मुझे नहीं मालूम था कि टीम को कैसे आगे ले जाते हैं. उस दौरान अधिकतर वक्त मैंने प्रैक्टिस करने में लगाया और मैच खेला. इस साल काफी अलग होने वाला है. 2015 में, मैं सारी चीजों को देख-समझ रहा था लेकिन कई चीजों से दूर भी था. कप्तान के तौर पर यह अलग होने वाला है और अब इस सबसे बड़े चैलेंज के लिए मैं तैयार हूं."
(2) विराट से पूछा गया कि - मौजूदा वक्त में आप दुनिया के बेहतरीन बैट्समैन में से एक हैं, और आप पर बहुत प्रेशर है. ऐसे में वर्ल्ड कप को लेकर क्या सोच रहे हैं? इसके जवाब में वो बोलेः
"मैं टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहूंगा. यही मेरा माइंडसेट भी रहा है. ऐसा कुछ नहीं है कि वर्ल्ड कप है तो कुछ अलग करूंगा. मैं अपना नेचुरल गेम खेलूंगा."
विराट कोहली (इंडिया टुडे)
विराट कोहली (इंडिया टुडे)

(3) एमएस धोनी को लेकर कोहली इंटरव्यू में खुलकर बोले. उन्होंने कहाः
"धोनी ऐसे प्लेयर हैं जो मैदान पर पहली बॉल से लेकर आख़िरी बॉल तक को समझते हैं. मैदान पर क्या चल रहा होता हैं उन्हें सब पता होता है."
"मैं यह नहीं कहूंगा कि उनका होना हमारे लिए एक लग्जरी है लेकिन मैं लकी हूं कि स्टंप के पीछे उनके जैसा दिमाग हमारे पास है, जो खेल को भांप लेते हैं. माही भाई, रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट के साथ मैं स्ट्रेटजी में शामिल रहता हूं."
"मुझे पता है कि डेथ ओवरों में टीम के लिए मुझे आउटफील्ड में रहना होगा. क्योंकि यही मेरा स्वभाव है कि मैं टीम के लिए आगे जाकर कुछ कर सकूं. उन्हें पता होता है कि 30-35 ओवर मैं आउटफील्ड में रहूंगा. धोनी खुद ही चीजें संभाल लेते हैं. फील्ड प्लेसमेंट और बॉलिंग में बदलाव, ये सब ऑटो मोड पर होता है. वो पिच की स्पीड को जानते हैं. सारे एंगल जानते हैं. इसीलिए वहां उनसे बेहतर और कोई नहीं है. यह देखना दुखद है कि उनके पीछे इतने लोग पड़े रहते हैं."



Video: वर्ल्ड कप में न चुने जाने पर अंबाती रायडू ने मारक बात कही है

Advertisement
Advertisement