तिलक वर्मा. इंडियन टीम से लेकर IPL तक, तिलक की फॉर्म पर कई बार सवाल उठे. हर बार इस धाकड़ बैटर ने अपने बल्ले से तगड़ा जवाब दिया. इस पर IPL 2026 में. तिलक ने चित्त हो चुकी मुंबई इंडियंस (MI) की पूरी यूनिट में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में जान फूंक दी. उन्होंने IPL करियर की पहली सेंचुरी लगाई.
हार्दिक की पेप-टॉक का कमाल, तिलक ने IPL करियर की पहली सेंचुरी जड़ दी
तिलक ने 45 गेंद में 101 रनों की नॉटआउट पारी खेली. 8 चौके और 7 छक्के लगाए. उन्होंने MI के लिए सबसे तेज सेंचुरी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी की.


मैच में GT के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. MI का शुरुआत में वही हाल रहा. टीम एक वक्त 44 रन पर 3 विकेट खो चुकी थी. फिर क्रीज पर कदम रखा तिलक वर्मा ने. उन्होंने संभल कर खेलना शुरू किया. पहली 22 गेंद में सिर्फ 19 रन ही बनाए. इनिंग्स बिल्ड की.
चौथे विकेट के लिए तिलक ने नमन धीर के साथ 40 गेंद में 52 रन जोड़े. इसके बाद हार्दिक पंड्या के साथ 5वें विकेट के लिए 38 बॉल्स में 81 रनों की तेज पार्टनरशिप कर डाली. इस साझेदारी में पंड्या के सिर्फ 15 रन थे.
पारी के 15वें ओवर तक तिलक ने एक भी बाउंड्री हिट नहीं की थी. इसी दौरान ओवर के बीच में हार्दिक उनसे कुछ एनिमेटेड पेप-टॉक करते दिखे. वो उन्हें मोटिवेट ही कर रहे थे. तिलक को हार्दिक ने क्या कहा, इस बारे में तो कुछ साफ नहीं है. पर हार्दिक की बात तिलक के लिए काम कर गई.
आखिरी 23 बॉल्स पर 82 रन बना डालेतिलक वर्मा ने अपनी आखिरी 23 बॉल्स पर 82 रन बना दिए. 356 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से. तिलक ने 45 गेंद में 101 रनों की नॉटआउट पारी खेली. 8 चौके और 7 छक्के लगाए. उन्होंने MI के लिए सबसे तेज सेंचुरी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी की. सनथ जयसूर्या ने साल 2008 में CSK के खिलाफ 45 बॉल्स में शतक लगाया था.
इस सेंचुरी के साथ तिलक ने उन लोगों को भी जवाब दे दिया है, जिन्होंने उनकी फॉर्म पर सवाल उठाए थे. इस मैच से पहले तिलक ने 5 मैच में 43 रन ही बनाए थे.
पहले बैटिंग करते हुए MI ने 5 विकेट पर 199 रन बनाए थे. नमन धीर ने 32 गेंद में 45 रनों की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने 15-15 रन बनाए. 200 के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 100 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए. MI के लिए अश्विनी कुमार ने 4 विकेट चटकाए. अल्लाह गजनफर और मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.
वीडियो: भारतीय खिलाड़ी तिलक वर्मा के सर्जरी की चर्चा क्यों? डॉक्टर से जानिए इसके बारे में




















