The Lallantop

शाहदरा रेलवे स्टेशन मर्डर केस में 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रेन में चढ़ते युवक को पीट-पीटकर मार दिया था

Delhi के Shahdara Railway Station पर युवक की हत्या करने के मामले में नया अपडेट आया है. पुलिस ने हिरासत में लिए आठ आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के बाद ये आरोपी योगा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर फरार हो गए थे.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. (फोटो: आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर हुई झड़प में पंकज धामा की पीट-पीटकर हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो वारदात के बाद योगा एक्सप्रेस ट्रेन में फरार हो गए थे।
  • झगड़ा उस समय हुआ जब पंकज धामा बोगी के गेट पर खड़े थे और कथित तौर पर किसी को ट्रेन में चढ़ने नहीं दे रहे थे, जिससे विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया।
  • वारदात के बाद दिल्ली पुलिस ने सभी रेलवे स्टेशनों को अलर्ट किया और मुजफ्फरनगर पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर दिल्ली लाया, जहां तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
author-image
अरविंद ओझा

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं. वारदात के बाद आरोपी योगा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर फरार हो गए थे. लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया और दिल्ली पुलिस को सौंप दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शनिवार, 20 जून को शाहदरा रेलवे स्टेशन पर योगा एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ने के दौरान हुई झड़प में एक यात्री की मौत हो गई थी. मृतक की पहचान पंकज धामा के तौर पर हुई, जो उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले थे. आजतक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि पंकज बोगी के गेट पर खड़े थे और कथित तौर पर किसी को चढ़ने नहीं दे रहे थे. इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ.

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने पंकज धामा के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें मुक्कों व लातों से बुरी तरह पीटा. बाद में उन्हें गंभीर हालत में पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (GTB Hospital) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी उसी ट्रेन में सवार होकर फरार हो गए थे. दिल्ली पुलिस ने तुरंत सभी रेलवे स्टेशनों को अलर्ट जारी किया. मुजफ्फरनगर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आठ आरोपियों को मुजफ्फरनगर स्टेशन से हिरासत में ले लिया, जिनमें से कुछ नाबालिग थे.

इसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम मुजफ्फरनगर भेजी गई और सभी आरोपियों को दिल्ली लाया गया. तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपियों से पूछताछ चल रही है.

दिल्ली मेट्रो में काम करते थे पंकज

पंकज धामा के भाई देवेंद्र धामा ने न्यूज एजेंसी IANS को बताया, 

Advertisement

“पंकज धामा दिल्ली मेट्रो में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था. वह मेरा भाई था और मैं उसका सुपरवाइजर था. नाइट शिफ्ट खत्म करने के बाद वह घर लौट रहा था. उसकी ट्रेन सुबह करीब 6 बजे निकलने वाली थी. ड्यूटी के बाद घर लौटते वक्त यह घटना हुई. वहां RPF का एक जवान भी मौजूद था और उसने सब कुछ देखा. उसने कथित तौर पर उन लोगों को ट्रेन में वापस चढ़ने दिया. अगर RPF जवान ने समय रहते एक्शन लिया होता, तो उन लोगों को रोका जा सकता था. मुझे पता चला है कि आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है.”

undefined

ये भी पढ़ें: शाहदरा रेलवे स्टेशन: ट्रेन में चढ़ते समय युवक से मारपीट, सुरक्षाकर्मी ने घायल को घसीटकर हटाया, मौत

सुरक्षाकर्मियों पर उठे सवाल

घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसने सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया. वीडियो में दिख रहा है कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने बीच-बचाव करते हुए पंकज को भीड़ से छुड़ाया और घसीटकर ट्रेन से दूर कर दिया. पंकज फर्श पर पड़े तड़पते रहे. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके शरीर में कुछ हलचल हुई थी, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी कथित तौर पर उन्हें उसी हाल में छोड़कर आगे बढ़ गया. प्लेटफॉर्म पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने जमीन पर पड़े पंकज को समय रहते प्राथमिक उपचार देने या अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई.

वीडियो: Delhi Usmanpur Murder: 16 साल के लड़के की चाकू घोंप कर हत्या किसने की?

Advertisement