The Lallantop

इंडियन टीम मैनेजमेंट को लग रहा है डर? पूर्व क्रिकेटर ने सेलेक्शन पर उठाए सवाल

भारत को इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. श्रीकांत को लगता है कि इसी वजह से भारतीय मैनेजमेंट में डर है और वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहते.

Advertisement
post-main-image
श्रेयस अय्यर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम के कप्तान हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपनी पूरी टीम का एलान किया है।
  • भारत को इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप का सामना करने के कारण भारतीय टीम मैनेजमेंट ने किसी भी रिस्क से बचने और सभी प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में रखने का फैसला किया है।
  • यह निर्णय घरेलू टी20 सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका देने के बजाय टीम की मजबूती को प्राथमिकता देने की रणनीति का संकेत देता है, जिससे आगामी मुकाबलों में प्रदर्शन को प्रभावित किया जा सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत ने अपनी फुल फ्लेज टीम का ऐलान किया. टीम में कप्तान श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन जैसे स्टार खिलाड़ी हैं. इस सीरीज में खेलने वाली टीम ही एशियन गेम्स भी खेलेगी. बोर्ड ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को आराम नहीं दिया. पूर्व सेलेक्टर क्रिस श्रीकांत को लगता है कि इसके पीछे की वजह इंडियन टीम मैनेजमेंट का डर है.

Advertisement
भारतीय मैनेजमेंट में है डर

भारत को इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. श्रीकांत को लगता है कि इसी वजह से भारतीय मैनेजमेंट में डर है और वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहते. श्रीकांत को लगता है कि जिस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए था, उस सीरीज में बोर्ड अपने सारे बेस्ट प्लेयर्स को मैदान पर उतार रहा है. श्रीकांत ने कहा कि बोर्ड का फैसला डेस्परेशन में लिया गया है.

BCCI ने जिस टीम का ऐलान किया है, उसमें चार खिलाड़ियों को फिटनेस साबित करने के बाद ही मौका दिया जाएगा. इसमें जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर का नाम शामिल हैं. श्रीकांत को लगता है कि अगर कोई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस साबित कर दें. इसका मतलब यह नहीं कि वह मैच के लिए फिट हैं. श्रीकांत ने कहा,

Advertisement

इन चार खिलाड़ियों ने अपनी मैच फिटनेस साबित नहीं की. क्या सिर्फ सीओई में फिटनेस साबित करने का मतलब यह है कि खिलाड़ी फिट हैं? इसी तरह फिटनेस साबित करके हर्षित राणा इंग्लैंड गए और फिर हमने देखा क्या हुआ? मैच फिटनेस अहम है.

चोटिल खिलाड़ियों पर किया सवाल

श्रीकांत ने आगे कहा कि यहां सवाल काबिलियत का नहीं है. हर्षित राणा ने साबित किया है कि वह शानदार गेंदबाज हैं. वहीं, नीतीश रेड्डी ने भी टी20 में खुद को साबित किया है. लेकिन, बिना मैच फिटनेस साबित किए ये मौके क्यों दिए जा रहे हैं?

यह भी पढ़ें- IPL में 'इम्पैक्ट प्लेयर रूल' के खिलाफ क्यों हैं सुरेश रैना? बोले- 'इसने बैलेंस बिगाड़ दिया'

Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर 2026 से होने जा रही है. इस सीरीज के सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए BCCI ने श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया है.

वीडियो: स्मृति मंधाना का धमाकेदार शतक, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बनी

Advertisement