The Lallantop

विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैन्स टीम इंडिया का नया शेड्यूल देखकर उछल पड़ेंगे

इस सीज़न की शुरुआत 27 सितंबर, 2026 को वेस्ट इंडीज़ के भारत दौरे से होगी. कैरिबियाई टीम भारत में तीन मैचों की ODI सीरीज़ खेलेगी. ये मैच त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे. इसके बाद दोनों देशों के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज़ खेली जाएगी. ये मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा और विराट कोहली केवल वनडे फॉर्मेट में ही एक्टिव हैं. (Photo-PTI)

BCCI ने 26 मार्च को 2026-27 के सीजन के लिए पुरुष सीनियर टीम के शेड्यूल का ऐलान किया है. इसमें भारत के सभी घरेलू मैच के पूरे शेड्यूल की जानकारी दी गई है. इस सीजन में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भारत का दौरा करेंगी. इस दौरान भारत अपने घर पर कुल 22 मैच खेलेगा. यह मुकाबले 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे. विराट कोहली और रोहित शर्मा फैन्स के लिए बड़ी खबर यह है कि इस पूरे सीजन में नौ वनडे मैच हैं. यानी कोहली और रोहित इन मैचों में खेलते नजर आएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से शुरुआत

इस सीज़न की शुरुआत 27 सितंबर, 2026 को वेस्ट इंडीज़ के भारत दौरे से होगी. कैरिबियाई टीम भारत में तीन मैचों की ODI सीरीज़ खेलेगी. ये मैच त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे. इसके बाद दोनों देशों के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज़ खेली जाएगी. ये मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे.

इसके बाद, दिसंबर 2026 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम भारत आएगी. इस दौरे पर तीन वनडे मैच और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे. ODI मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में होंगे, जबकि T20I मैचों की मेज़बानी राजकोट, कटक और पुणे करेंगे.

Advertisement
भारत में होगी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी

अगले साल की शुरुआत में, यानी 2027 में ज़िम्बाब्वे तीन मैचों की ODI सीरीज़ के लिए भारत का दौरा करेगा. इस सीरीज के मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे. सीज़न का अंत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ होगा जिसका फैन्स को काफी इंतजार रहता है. सीरीज के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 21 जनवरी, 2027 को नागपुर में होगी. इसके बाद चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में मैच खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें- RCB से 5 करोड़ मिलने से पहले क्या थी मंगेश यादव की कहानी? 

मौजूदा सीजन के बचे हुए शेड्यूल की बात करें तो आईपीएल के बाद टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है. फिर अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और वनडे सीरीज का आयोजन होगा. उसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर भी जाएगी.

Advertisement

वेस्टइंडीज का भारत दौरा
27 सितंबर 2026: पहला वनडे: त्रिवेंद्रम
30 सितंबर 2026: दूसरा वनडे: गुवाहाटी
03 अक्टूबर 2026: तीसरा वनडे: न्यू चंडीगढ़
06 अक्टूबर 2026ल: पहला T20I: लखनऊ
09 अक्टूबर 2026:  दूसरा T20I: रांची
11 अक्टूबर 2026: तीसरा T20I: इंदौर
14 अक्टूबर 2026: चौथा T20I: हैदराबाद
17 अक्टूबर 2026: पांचवां T20I: बेंगलुरु

श्रीलंका का भारत दौरा
13 दिसंबर 2026: पहला वनडे: दिल्ली
16 दिसंबर 2026: दूसरा वनडे: बेंगलुरु
19 दिसंबर 2026: तीसरा वनडे: अहमदाबाद
22 दिसंबर 2026: पहला T20I: राजकोट
24 दिसंबर 2026: दूसरा T20I: कटक
27 दिसंबर 2026: तीसरा T20I: पुणे

जिम्बाब्वे का भारत दौरा
3 जनवरी 2027: पहला वनडे: कोलकाता
6 जनवरी 2027: दूसरा वनडे: हैदराबाद
9 जनवरी 2027: तीसरा वनडे: मुंबई

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा
21- 25 जनवरी 2027: पहला टेस्ट : नागपुर
29 जनवरी - 2 फरवरी 2027: दूसरा टेस्ट: चेन्नई
11 - 15 फरवरी: तीसरा टेस्ट: गुवाहाटी
19 - 23 फरवरी 2027: चौथा टेस्ट: रांची
27 फरवरी - 3 मार्च: पांचवां टेस्ट : अहमदाबाद

वीडियो: पूर्व खिलाड़ी कैफ ने रहाणे को विराट से क्या सीख लेने की बात की?

Advertisement