The Lallantop

शाहिद अफरीदी की इस बात से सहमत हो पाएंगे भारतीय फ़ैन्स?

भारत की हार पर क्या बोले दिग्गज?

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली और शाहिद अफरीदी ( फोटो क्रेडिट : AP)
T20I World Cup 2021 में टीम इंडिया को लगातार दूसरे मैच में हार मिली है. दुबई में खेले गए ऑलमोस्ट 'करो या मरो' मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने भारत को आठ विकेट विकेट से हरा दिया. और इस हार के साथ ही भारत पर सुपर-12 से ही बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. दुबई में टॉस जीता केन विलियमसन ने. और भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया. ओपनिंग के लिए आए केएल राहुल और ईशान किशन. और दोनों फ्लॉप.  भारत की सलामी जोड़ी छठे ओवर तक पवेलियन लौट गई. # Team India का खराब प्रदर्शन इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रोहित शर्मा भी 14 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान कोहली ने नौ रन तो हार्दिक पंड्या ने 23 रन बनाए. रविन्द्र जडेजा के 26 रन की बदौलत भारत किसी तरह 20 ओवर्स में 110 रन जोड़ सका. और किवी टीम को 111 रन का टार्गेट दिया. जवाब में न्यूज़ीलैंड ने दो विकेट खोकर 15वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. न्यूज़ीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल ने 49 रन की पारी खेली. जबकि कप्तान केन विलियमसन ने नाबाद 33 रन बनाए. अपने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लेने वाले ईश सोढ़ी को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. पाकिस्तान के बाद अब न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भी मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया की खूब आलोचना हो रही है. हर डिपार्टमेंट में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने निराश किया. टीम इंडिया की हार और सेमीफाइनल से बाहर होने के खतरे पर कई क्रिकेट दिग्गजों ने अपनी राय दी है, अपनी बात रखी है. आइये जानते हैं किसने क्या कहा है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा,
'भारत के पास अब भी सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है. लेकिन टीम इंडिया ने अपने दो बड़े मैचों में जिस तरह का प्रदर्शन किया है,  उनका क्वॉलिफाई करना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा.'
वहीं, पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेटर अजहर अली को भारत की हार पर बुरा लगा है. उन्होंने लिखा,
'भारत के लिए चीजें सही नहीं दिख रही हैं. लेकिन हम सब चाहते हैं कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में बने रहें. T20 विश्वकप की शुरुआत में ही टीम इंडिया के बाहर होने से मजा किरकिरा जाएगा. '
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण भी हार के बाद निराश दिखे. लक्ष्मण का मानना है कि भारत अब सेमीफाइनल की रेस से काफी दूर हो गया है. उन्होंने लिखा,
'ये हार टीम इंडिया को बहुत चुभेगी. बल्लेबाजों का शॉट सेलेक्शन सवाल खड़ा करता है. न्यूज़ीलैंड ने कमाल की गेंदबाजी की. लेकिन भारत ने उनका काम आसान कर दिया. इस जीत के साथ न्यूज़ीलैंड का नेट रनरेट भी बढ़ गया है. ऐसे में भारत के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना किसी सपने जैसा लग रहा है.'
जबकि हरभजन सिंह ने हार के बाद भी टीम इंडिया का बचाव किया है. उन्होंने कहा,
'चलिए अपने खिलाड़ियों पर कठोर नहीं होते हैं. हम लोग टीम इंडिया को बेहतर क्रिकेट खेलने के लिए जानते हैं. ऐसी हार से सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को दुख होता है. न्यूज़ीलैंड ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की. वे लोग हर डिपार्टमेंट में हमसे बेहतर थे.'
टीम इंडिया के क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने कहा,
'आज की हार निराशाजनक है. बल्लेबाजी काफी अनिश्चित लगी. और हमलोग हमेशा गेम में पीछे थे. न्यूज़ीलैंड को क्रेडिट देना होगा, जो बढ़िया गेम प्लान के साथ आए. और पूरी तरह से काम किया. सबसे गुजारिश है कि खिलाड़ियों को सपोर्ट करते रहें. वे लोग अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं. नफरत मत फैलाइये. दयालु बनिए.'
Koo App
Disappointing loss today. Batting looked tentative and we were always behind the game. Credit to New Zealand though - came with a clear game plan and worked out perfectly. Urge everyone to keep supporting the boys who are trying their best. Let’s not spread any more hate. Be kind! #IndVsNz #t20worldcup #sabsebadastadium
- Robin Uthappa (@robinuthappa) 31 Oct 2021
भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कू एप के जरिये टीम इंडिया की हार पर अपनी बात रखी है. अजहर ने लिखा,
'विराट कोहली तीखी आलोचना का सामना कर रहे हैं. लेकिन ये नाकामयाबी किसी एक खिलाड़ी की नहीं है. बल्कि पूरी टीम और कोच की है. ये हार भारतीय फै़न्स के लिए डरावना हैलोवीन साबित हुई है.'
 
बता दें कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मिली हार की वजह से टीम इंडिया T20 विश्वकप से बाहर होने की कगार पर है. अगर विराट सेना सेमीफाइनल में जगह बनानी चाहती है, तो उन्हें बचे हुए तीनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे. साथ ही ये भी दुआ करनी होगी कि न्यूज़ीलैंड और अफ़गानिस्तान को एक से ज्यादा मैच में हार मिले. हालांकि क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है. लेकिन यहां से भारत को अपने ग्रुप के टॉप 2 में जगह बनाने के लिए वाकई चमत्कार की जरूरत होगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement